फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Congress workers have protest against BJP government in Meerut

सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल: कांग्रेस पदाधिकारियों ने निकाला पैदल मार्च, लालजी देसाई बोले- भाजपा-आरएसएस देश के गद्दार

Mon, 09 Aug 2021 10:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Aug 2021 10:03 PM IST
सार

मेरठ में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सोमवार को विधान सभावार भाजपा गद्दी छोड़ो दो दिवसीय पैदल मार्च की शुरुआत की।

विज्ञापन
UP News: Congress workers have protest against BJP government in Meerut
मेरठ में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी आदि प्रमुख मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधान सभावार भाजपा गद्दी छोड़ो दो दिवसीय पैदल मार्च की शुरुआत की। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पैदल मार्च की शुरुआत की गई। कांग्रेसिंयों ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कैंट विधानसभा में बांबे बाजार हनुमान चौक से सदर बाजार से होते हुए दालमंडी चौक तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान पैदल मार्च का जगह-जगह स्वागत हुआ। महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैंट विधानसभा और कांग्रेस सेवादल ने रजबन से लेकर जली कोठी तक पैदल मार्च किया। मुख्य अतिथि डॉ. यूसुफ कुरैशी व पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गौड़ रहे।     

विज्ञापन

 
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों के शासनकाल की तरह फूट डालो शासन करो की नीति पर कार्य कर रही है। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, संयोजक अखिल कौशिक, प्रदेश सचिव व प्रभारी नसीम खान, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, सतीश शर्मा, हेमचंद ठेकेदार, मंजीत कोछड़, राज केसरी, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, रोबिन नाथ, अरुण कुमार एडवोकेट, कमल जाटव, संजय जैक्सन, सुनील दास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भाजपा और आरएसएस देश के गद्दार : लालजी देसाई
कांग्रेस सेवादल द्वारा रजबन स्थित अतिथि भवन में सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई रहे। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने की। मुख्य अतिथि लाल जी देसाई ने भाजपा और आरएसएस को देश के गद्दार बताया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितीश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा राज में बेरोजगारी चरम पर है। इस मौके पर पश्चिम जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई रोहित राणा, अरविंद पाल, दिनेश कौशिक, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
सरधना में भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला। अशोक स्तंभ पुलिस चौकी से शुरू हुआ जुलूस गुजरान गेट होता हुआ कालंद चुंगी पर संपन्न हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने देश की आजादी में भारत छोड़ो आंदोलन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन में प्रदेशभर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव अजीत सिंह, नगर अध्यक्ष इकरामुद्दीन अंसारी, जितेंद्र पांचाल ,शेर मोहमद, वसी अहमद, सत्य प्रकाश शर्मा, महेंद्र शर्मा, बबीता गुर्जर, रुस्तम सैफी, यूसुफ अंसारी, शेखर त्यागी, सय्यद राणा आदि मौजूद रहे। 

वहीं जानीखुर्द और सिवालखास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला एवं और ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने किया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ मार्च बाजारों से होता हुआ गंगनहर पुल पर समाप्त हुआ। इस दौरान अवनीश काजला ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इसी के तहत ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च शुरू कर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम किया जाएगा। 

अजित सिंह ने कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। कार्यक्रम में मनोज चौहान, गुलजार चौहान, अरब खान, महेंद्र शर्मा, आशाराम, तरुण शर्मा, अरविंद तालियान, राकेश कुशवाहा, आतिफ मंसूरी, रघु प्रताप, नसीम राजपूत, सुमित विकल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed