यूपी: हुक्का बार मामले में चौकी इंचार्ज सस्पेंड, उठ रहा ये बड़ा सवाल, लोगों में भारी आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के शास्त्रीनगर में 500 मीटर दूरी पर एक सप्ताह में दो हुक्का बार पकड़े गए। इसके बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में स्वतंत्रता दिवस पर लेवल अप हुक्का बार में तमंचे पर डिस्को का खुलासा होने के बाद केवल चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया, जबकि बाकी जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर चुप्पी साध ली गई।
गढ़ रोड स्थित शास्त्रीनगर में डगआउट रेस्टोरेंट का सात अगस्त को हुक्का बार का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद नौचंदी पुलिस की पूरी तरह से नींद नहीं टूटी थी। पुलिस की किरकिरी होने के बावजूद खानापूर्ति ही की गई। मामला ठंडा हुआ नहीं था कि 15 अगस्त को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में एक और हुक्का बार चलता पकड़ा गया। इस हुक्का बार ने नौचंदी थाने की पुलिस की कार्यशैली पर पूरी तरह से सवालिया निशान लगा दिया।
एक ही बिल्डिंग में बर्थडे पार्टी से 54 लोग पकड़े गए। जिनके खिलाफ अलग- अलग 12 मुकदमे दर्ज किए गए। 46 लोगों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया और सिर्फ आठ लोगों की गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेजा गया। शास्त्री नगर में हुक्का बार चलने पर सख्त नाराज एडीजी जोन और आईजी रेंज ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसमें सिर्फ अभी तक शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। जबकि इस हुक्का बार में नौचंदी थाने के और भी पुलिस वाले जिम्मेदार है। आखिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। इसको लेकर अलग- अलग चर्चा पुलिस में चल रही है।
यह भी पढ़ें: हुक्का बार का भंडाफोड़, भाजपा के तीन नेता शामिल, तस्वीरों में देखें क्या हुआ बरामद
लापरवाही मिली, आधी अधूरी कार्रवाई
हुक्का बार में 54 लोगों की गिरफ्तारी के मामले में नौचंदी पुलिस की लापरवाही मिली है, लेकिन अभी आधी अधूरी कार्रवाई की गई। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्या पूरे मामले में सिर्फ चौकी इंचार्ज ही कसूरवार है। थानेदार व फैंटम की जिम्मेदारी भी होगी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही मान ली गई है, बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने से हाथ खींचे जा रहे हैं।
दोनों मामलों में करा रहे जांच
होटल और रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच होगी। पुलिस की कहीं पर भी लापरवाही मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। डगआउट और लेवल अप कैफे में पकड़े गए हुक्का बार पर जांच कराई जा रही है। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/