{"_id":"61a25a3371df81657e6a0afc","slug":"up-news-a-head-constable-has-died-and-one-injured-in-truck-accident-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दर्दनाक हादसा: नगर निगम के बेकाबू ट्रक ने दो हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, एक की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दर्दनाक हादसा: नगर निगम के बेकाबू ट्रक ने दो हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, एक की कुचलकर मौत
Sat, 27 Nov 2021 09:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Nov 2021 09:47 PM IST
सार
मेरठ में शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल हेड कांस्टेबल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में तेजगढ़ी चौराहे पर शनिवार की शाम नगर निगम के बेकाबू ट्रक से कुचलकर हेड कांस्टेबल शीशपाल (55) की मौत हो गई। शीशपाल के साथ बाइक पर सवार उनके ही गांव निवासी हेड कांस्टेबल आनन्द (40) भी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ थाने के तिरुपड़ी गांव निवासी शीशपाल और आनन्द की तैनाती मेरठ पुलिस लाइन में थी। शाम के समय तेजगढ़ी चौराहे पर ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़े बाइक सवार शीशपाल और आनन्द को नगर निगम के ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे शीशपाल सड़क पर गिरे और ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। अस्पताल ले जाते समय शीशपाल की मौत हो गई। दोनों हेड कांस्टेबल ने हेलमेट भी लगा रखा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मेरठ नगर निगम के इस ट्रक पर नंबर भी नहीं है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। नगर निगम अफसरों से भी संपर्क किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें