{"_id":"62c53293b68cc15b0358f59d","slug":"up-monsoon-update-chance-of-rain-in-meerut-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Monsoon Update: मेरठ में बारिश ने और बढ़ाई उमस, गर्मी से लोगों का बुरा हाल, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Monsoon Update: मेरठ में बारिश ने और बढ़ाई उमस, गर्मी से लोगों का बुरा हाल, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
Wed, 06 Jul 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:55 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश के बाद उमस और बढ़ गई है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम वैज्ञानिकों ने कल भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून बेहद धीमी गति से बढ़ रहा है। दो दिन पहले वेस्ट यूपी में बारिश हुई लेकिन अच्छी बारिश न होने के कारण उमस का असर बढ़ता जा रहा है। उमस और सूरज की तपिश में पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में अच्छी बारिश के लिए लोग तरस रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में आज और कल बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
आज दोपहर तक जहां मेरठ में मौसम गर्म रहा वहीं दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए और कई स्थानों पर बारिश हो गई। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में पिछले एक हफ्ते से बारिश के आसार बने हुए हैं। दो दिन पहले भी बारिश हुई पर उमस बरकरार रही। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
यह भी पढ़ें : Murder: मेरठ में युवती की हत्या कर लाश कैंट क्षेत्र में फेंकी, सिर और एक पैर गायब, शरीर पर नहीं थे कपड़े
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही मौसम गर्म रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उमस का असर बना रहेगा। गर्मी के चलते तापमान में गिरावट के आसार कम हैं। अगले दो दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 96 दर्ज किया गया।