फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut Police reveal the gang who steals bikes in only two minute

यूपी: 2 मिनट में चुराते थे बाइक, पांच हजार में करते थे सौदा, पुलिस ने पूरा गैंग दबोचा   

Fri, 30 Nov 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
UP: Meerut Police reveal the gang who steals bikes in only two minute
arrested - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दो मिनट में दुपहिया वाहनों को चोरी करने वाले गैंग का गुरुवार को सदर बाजार पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आठ बाइक व छह स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी चोरी के वाहनों को सोतीगंज में कटवाते थे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरफ्तार आरोपी वसीम उर्फ बकरा निवासी केसरगंज और जिशान निवासी कबाड़ी बाजार सदर को पेश किया। एसपी सिटी ने बताया कि सदर बाजार पुलिस ने रजबन के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी के 14 दुपहिया वाहन बरामद किए। ये वाहन आरोपियों ने दिल्ली के अलावा मेरठ के सदर बाजार, रेलवे रोड और लालकुर्ती क्षेत्र से चोरी किए थे। 

विज्ञापन

एसपी सिटी का दावा है कि इस गैंग के आरोपियों को बाइक चोरी करने में दो मिनट का समय ही लगता है। इन वाहन चोरों के पास मास्टर चाबी होती है। रेकी करने के बाद बाइक का लॉक खोलकर पल भर में फरार हो जाते हैं। इस गैंग के दो आरोपी सागर निवासी सदर और आसिफ निवासी सोतीगंज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपी दोपहिया वाहनों को चोरी कर चार से पांच हजार रुपये में बेचकर सोतीगंज में कटवा देते हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी वसीम उर्फ बकरा के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जिशान के खिलाफ दिल्ली और रेलवे रोड थाने में पांच मुकदमे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed