{"_id":"5fcdbf868ebc3ecf7d5a0a38","slug":"up-many-vehicles-clash-due-to-fog-in-bijnor-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में कोहरे के कारण आपस में भिड़े कई वाहन, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में कोहरे के कारण आपस में भिड़े कई वाहन, कई घायल
Mon, 07 Dec 2020 11:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
accident news, bijnor news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह कोहरे के कारण बिजनौर नूरपूर मार्ग पर दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसके बाद दो कारें भी पीछे से ट्रक में जा घुसीं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र में नूरपुर मार्ग पर गांव खासपुरा के भट्टे के नजदीक सुबह करीब आठ बजे दो ट्रकों की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं पीछे से आ रही दो कारें भी घने कोहरे के कारण ट्रक से जा टकराईं।
विज्ञापन
हादसे में दोनों कारों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि एक ट्रक का चालक दोनों ट्रक के बीच फंस गया। क्रेन की सहायता से ट्रकों को हटाकर चालक को निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अन्य वाहनों को भी हटवाने में जुटी है।
विज्ञापन