{"_id":"629d95d7866b987ec30a6bf0","slug":"up-husband-says-child-is-not-mine-wife-asked-for-dna-test-for-one-year-old-babygirl","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति बोला-बच्ची मेरी नहीं, पत्नी ने कहा-डीएनए टेस्ट कराओ, भंवर में फंसा एक साल की मासूम का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति बोला-बच्ची मेरी नहीं, पत्नी ने कहा-डीएनए टेस्ट कराओ, भंवर में फंसा एक साल की मासूम का भविष्य
Mon, 06 Jun 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:21 AM IST
सार
मेरठ में पति पत्नी के विवाद में तलाक तक नौबत आ गई। पति का कहना है कि बच्ची उसकी नहीं है जबकि पत्नी ने बच्ची के डीएनए टेस्ट की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
शादी के महज दो साल बाद ही पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। नौबत तलाक तक आ गई है, लेकिन इस विवाद में एक साल की मासूम का भविष्य भंवर में फंस गया है। दरअसल, रविवार को दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे तो वहां इस बच्ची को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
पति ने कहा कि यह बच्ची उसकी बेटी नहीं है, वहीं पत्नी ने भी डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। काफी देर तक दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। बाद में थाना पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर वहां से भेजा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव
विज्ञापन
टीपीनगर निवासी युवती की शादी दो साल पहले क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहने लगा। युवक ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी लगाई है। विवाहिता भी अपने मायके में रह रही है। रविवार को युवती थाने पहुंची और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर छोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को बुला लिया।
इसी दौरान युवक ने आरोप लगाया कि यह बच्ची उसकी नहीं है। इतना सुनते ही विवाहिता पक्ष के लोग भड़क गए और हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। इसके बाद विवाहिता ने डीएनए टेस्ट कराने के लिए कहा। इसके बाद भी युवक पत्नी को घर ले जाने से इनकार करता रहा।
टीपीनगर थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि दंपती में काफी समय से विवाद है। इस मामले की जांच करवाई जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों को शांत कर भेज दिया गया है।