फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: hundreds of years old dilapidated house collapsed in Meerut, three injured

UP: मेरठ में भरभराकर गिरा तीन सौ साल पुराना जर्जर मकान, मचा हड़कंप, तीन घायल

Mon, 25 Jul 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Jul 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
UP:  hundreds of years old dilapidated house collapsed in Meerut, three injured
भरभराकर गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला

 मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के इस्माइल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 300 साल पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई। घटना में तीन लोगों को चोट आना बताया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मकान मालिक ने बताया कि इस्माइल नगर में उनका पुश्तैनी मकान है। तीन सौ साल पुराना होने के कारण मकान जर्जर हो चुका है। मकान में तीन भाइयों के तीन हिस्से हैं लेकिन आज तक भी बंटवारा नहीं हो पाया। इसी के चलते मकान वर्षों से ऐसे ही खड़ा है और खंडहर में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मकान मालिक की बच्चे ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे, जबकि दूसरे भाइयों के बच्चे निचली मंजिल पर थे। इसी दौरान अचानक से मकान की छत गिर गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मकान मालिक ने कहा कि बंटवारा न होने के चलते मकान नहीं बन पाया और अब वह चाहते हैं कि बंटवारा हो और मकान बने, ताकि वह सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad yatra: सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत के पुरा महादेव में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से करेंगे पुष्प वर्षा


बता दें कि मेरठ का कोतवाली इलाका वह इलाका है जो कभी सात द्वारों के अंदर हुआ करता था, क्योंकि मेरठ केवल सात गेट के अंदर ही सिमटा हुआ था। अंग्रेजों के जमाने में मेरठ छोटा सा हुआ करता था और वह इलाका कोतवाल ही था।  बाद में इस इलाके में आबादी बढ़ती चली गई और मेरठ का विस्तार होता चला गया, लेकिन पुराने कई मकान आज तक भी ऐसे ही बनें हैं।

बड़ी तादाद में आज भी कोतवाली इलाके में पुरानी इमारतें ऐसे ही खड़ी हैं, जिनमें बड़ी तादाद में जनता निवास करती है। ऐसे में कभी भी कोई भी हादसा हो जाता है। बरहाल इस हादसे में तीन लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि मकान मालिकों ने बंटवारा कर मकान को बनाने के भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed