यूपी-हरियाणा सीमा विवाद: किसानों में तनाव के बीच सर्वे जारी, आज नंगला बहलोलपुर में डटे अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि सर्वे के बाद दोबारा पिलर की स्थापना की जानी है। वहीं, हरियाणा के खुर्रमपुर और नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों के बीच जमीन को लेकर तनाव बना हुआ है। इसके चलते पुलिस प्रशासन के अफसर अधिक सतर्कता के साथ यह सर्वे करा रहे हैं।
प्रशासन ने सर्वे ऑफ इंडिया के साथ मिलकर दोबारा पिलर की जांच और दोबारा स्थापना के लिए पहल की है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि सोमवार से संयुक्त सर्वे का कार्य आरंभ होगा। बागपत के अलावा हरियाणा के सोनीपत जिले की प्रशासन और पुलिस की टीम व सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के अधिकारी मौजूद रहेंगे। पिलर की खोज कर इन्हें दोबारा स्थापित कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए टीम गठित कर दी है।
पहले दिन सात गांवों का सर्वे
पहले दिन सांकरौद खादर, मवी कलां खादर, मवी कलां बांगर क्षेत्र, सोनीपत के दहिसरा, भैरा, बाकीपुर और बसंतपुर गांव के बीच सर्वे होगा।
विलुप्त हो गए 236 स्तंभ
1979 में बागपत के हिस्से में 236 पिलर लगाए गए थे। वर्तमान में एक भी सीमा स्तंभ मौजूद नहीं है। सोनीपत और पानीपत के हिस्से में करीब 472 पिलर्स थे, इनमें भी अधिकतर लुप्त हो गए हैं। संयुक्त सर्वे के बाद दोबारा से पिलर लगाने का कार्य सर्वे ऑफ इंडिया करेगा।
सात दिसंबर तक चलेगा सर्वे
दोनों राज्यों के बीच संयुक्त सर्वे का कार्य 25 नवंबर से सात दिसंबर तक चलेगा। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी मौजूद रहेंगे। संयुक्त सर्वेक्षण में दीक्षित अवार्ड के तहत लगाए गए पिलर की खोज और जांच होगी।
हरियाणा की सीमा से इन गांवाें का है विवाद
सांकरौद, मवी कलां, मवी कलां बांगर, नंगला बहलोलपुर, काठा, पाली, बागपत खादर, खंडवारी खादर, सिसाना खादर, निवाड़ा खादर, गौरीपुर खादर, नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, खेड़ी प्रधान, अकबरपुर ठसका खादर, कोताना, जागोस, शबगा, ककौर, बदरखा, छपरौली, कुर्डी, नांगल, टांडा गांव के खादर क्षेत्र में जमीन से जुड़ा विवाद है।