फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: girl committed suicide in police station, Police officer shocked

युवती ने थाने में की आत्महत्या, फंदे पर लटकी लाश देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

Wed, 30 May 2018 10:15 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Wed, 30 May 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
UP: girl committed suicide in police station, Police officer shocked
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घर से फरार प्रेमी युगल के बिजनौर में पकड़े जाने के बाद युवती ने थाने में आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटकी लाश देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। जानिए फिर आगे क्या हुआ।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। देहरादून से फरार प्रेमी युगल के नजीबाबाद में पकड़े जाने के बाद युवती ने महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर थाना परिसर के क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर समुदाय के प्रेमी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए युवती को उकसाने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
देहरादून के थाना रायपुर के अघोईवाला निवासी राकेश कुमार ने रायपुर थाने में शिवलोक कॉलोनी निवासी मो. जावेद के खिलाफ युवती को 26 मई को ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उत्तराखंड पुलिस और परिजन सर्विलांस के जरिये प्रेमी युगल पर निगाह रखे थे। नजीबाबाद में लोकेशन मिलने पर युवती का पीछा कर रहे किसी परिजन ने होमगार्ड के माध्यम से सोमवार की देर रात नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट से प्रेमी युगल को पकड़वाया। सोमवार की रात करीब 1:30 बजे युवती के पकड़े जाने के बाद थाना प्रभारी डीएस धामा ने युवक को थाने में बैठाकर युवती को महिला आरक्षी प्रियंका धीमान और उसकी साथी सिपाही की संरक्षण में दे दिया। दुर्भाग्य से नूरपुर उपचुनाव ड्यूटी से देर रात आईं महिला आरक्षी प्रियंका को नींद आ गई इसी बीच युवती ने अपने दुपट्टा पंखे से बांधकर आत्महत्या कर ली। अचानक करीब 3:15 बजे आंख खुलने पर फंदे पर लटकी युवती को देखकर महिला आरक्षी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच उत्तराखंड पुलिस भी युवती के पिता राकेश संबंधी प्रमोद कुमार के साथ थाने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह, एसपी सिटी डॉ. दिनेश सिंह ने थाने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला आरक्षी तथा युवती के परिजनों से बात की। एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी की। नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने बयान दर्ज किए। युवती के पिता की ओर से युवक के खिलाफ युवती को पकड़े जाने के बाद हत्या के लिए उकसाने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पिता का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवती ने उनसे मोबाइल पर कहा था कि युवक शादी से इंकार कर रहा है अब वह जीना नहीं चाहती। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। युवती के पास से पुलिस ने युवक द्वारा रखाई गई नगदी भी बरामद की। घटना की विवेचना सीओ अरुण कुमार सिंह कर रहे हैं।

पढ़ें : Pics: मुठभेड़ में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, हथियारों को देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश 

UP: girl committed suicide in police station, Police officer shocked
स्क्वायड टीम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। उधर एसपी ने आत्महत्या का स्पष्ट मामला होने के बावजूद महिला आरक्षी के क्वार्टर घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम भेजकर घटनास्थल की बारीकी से छानबीन कराई। उपजिलाधिकारी नजीबाबाद मजिस्ट्रीयल जांच करेंगे। 

आंख लगी और घटना घटी 
थाने परिसर के जिस क्वार्टर पर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की उसमें प्रियंका धीमान, योगिता के अतिरिक्त चार महिला आरक्षी रहती हैं। नूरपुर उपचुनाव की ड्यूटी देकर लौटी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार प्रियंका धीमान ने थाना प्रभारी के निर्देश पर युवती को अपनी संरक्षण में लेकर क्वार्टर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। उसने स्वयं अपना बेड युवती को सोने के लिए दिया और स्वयं बराबर के कमरे में लेट गई। दुर्भाग्य से चुनाव ड्यूटी में थकी हारी प्रियंका की आंख लग और युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed