UP: मुजफ्फरनगर के पावटी गांव के पूर्व प्रधान की गला दबाकर हत्या, संविदा कर्मचारी को गला रेतकर मारा
चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी गांव के पूर्व प्रधान शराफत (70) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। कहासुनी के बाद रिवाल्वर की छीनाझपटी में वारदात की गई। वहीं शुक्रवार देर रात एक संविदाकर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी गांव के पूर्व प्रधान शराफत (70) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। कहासुनी के बाद रिवाॅल्वर की छीनाझपटी में वारदात की गई।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime : मेजर पति ने पत्नी की काटी अंगुली, मुकदमा दर्ज, पत्नी बोली- दहेज के लिए करते है पिटाई
पावटी गांव में सडक़ का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार रात पूर्व प्रधान शराफत की गांव के दूसरे पूर्व प्रधान के पुत्र के साथ सडक़ के लेवल को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान के पुत्र ने रिवाॅल्वर से शराफत को डराने का प्रयास किया। इसी दौरान शराफत ने रिवाल्वर छीन लिया। हंगामा के बाद पूर्व प्रधान के पुत्र ने अपने परिवार के सदस्यों को मौके पर बुला लिया।
शराफत ने रिवाॅल्वर देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। हमलावर पक्ष ने शराफत का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
संविदाकर्मी को गला रेतकर मारा
वहीं एक दूसरी घटना में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम बिजलीघर पर सो रहे संविदा कर्मचारी एसएसओ उपेंद्र की शुक्रवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। दिन निकलने पर वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फिलहाल पुलिस को शव नहीं उठाने दिया है और वारदात के खुलासे की मांग कर रहे हैं।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया उपेंद्र रात में बिजली घर पर ही सोता था। शुक्रवार रात को अपनी ड्यूटी पर आया था और फीडर मशीनों के पास चारपाई पर लेटा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल तहरीर नहीं आई है।