फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: father of a daughter commit suicide after being torture by accused

यूपी: बेबस पिता ने बेटी की खातिर दी जान, इस बात का दबाव बना रहे थे आरोपी

Thu, 06 Sep 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Sep 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
UP: father of a daughter commit suicide after being torture by accused
फाइल फोटो
यूपी के मेरठ में दबंगों द्वारा छेड़छाड़ के दौरान घर में घुसकर सरधना की छात्रा को जलाकर मौत के घाट उतराने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि महानगर में नाबालिग बेटी की इज्जत को लेकर चिंतित पिता दयाराम ने मंगलवार की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानें पूरा मामला :-
विज्ञापन


 

समझौते के लिए दबाव बना रहे थे आरोपी

किशोरी छात्रा है और उसका अपहरण किया गया था। उसकी बरामदगी के बाद आरोपी उसके पिता को समझौते का दबाव बनाने के लिए टॉर्चर कर रहे थे। उसे घर से खींचकर ले गए और छात्रा को बदनाम करने की धमकी दी थी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

दंपति और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एसओ मेडिकल थाना सतीश कुमार ने बताया कि जागृति विहार की यह छात्रा शास्त्रीनगर स्थित एक इंस्टीट्यूट में कोचिंग करने जाती थी। 27 अगस्त की शाम को रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए 30 अगस्त को आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर किया टॉर्चर

छात्रा के बयान के आधार पर जागृति विहार के रामगोपाल यादव, उसकी पत्नी नीलम और एक बेटे निगम उर्फ प्रवीण को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था। इसके बाद आरोपियों ने दयाराम को घर में घुसकर जाति सूचक शब्द कहे और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सोमवार को आरोपी फिर से दयाराम के घर पहुंचे और उसे भी अपहरण की धमकी दी। 

मंगलवार रात आठ बजे आरोपी फिर से पहुंचे और रास्ते में समझौता न करने पर उसकी बेटी को बदनाम करने की धमकी दी तो उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। तंग आकर उसने रात में ही घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

जहर खाकर पिता ने दी जान

एसओ मेडिकल थाना ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दंपति और उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसओ ने माना कि रामगोपाल पक्ष और उसके परिजन फैसले का दबाव बनाने के लिए छात्रा को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। जिसके चलते लड़की के पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों पक्षों ने पूर्व में भी एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed