फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Up: Farmer suicides in debt dead body found hanging on tree in bijnor

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम  

Tue, 23 Oct 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 23 Oct 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Up: Farmer suicides in debt dead body found hanging on tree in bijnor
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में  कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।किसान पर कर्ज वसूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिससे बचने के लिए उसने अपने बहनोई के घर शरण ले रखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन

         
चांदपुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर शिमली निवासी सौवीर सिंह (40) बैंक के कर्ज से परेशान चल रहा था उस पर दो बैंकों के करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज वसूलने के लिए बैंक उस पर दबाव बना रहे थे। बैंक के दबाव के चलते उसने नहटौर क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में अपने बहनोई पीतांबर के घर शरण ले रखी थी।

विज्ञापन

 

सोमवार की शाम को वह अपने बहनोई के घर से दुकान से बीड़ी मंडल खरीदने के लिए निकला था। रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। मंगलवार सुबह को गांव के ही पास एक आम के बाग में उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सौवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी  गई है। पता किया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे सही कारण क्या रहा। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह बैंकों से कर्ज ले रखा था। काम सही नहीं चल रहा था। वह काफी तनाव में था और ऊपर से बैंक वाले उस पर दबाव बना रहे थे। वह इससे बचने के लिए अपने बहनोई के घर पर रहता था। वह तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed