फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Elections 2022: Sector Magistrate has filed a case against Minister Dinesh Khatik in Meerut

UP Elections 2022: योगी के मंत्री पर एफआईआर दर्ज, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़िए क्या है मामला

Wed, 16 Feb 2022 05:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Feb 2022 05:10 AM IST
सार

मेरठ में योगी के मंत्री के खिलाफ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Sector Magistrate has filed a case against Minister Dinesh Khatik in Meerut
election news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. वैभव शर्मा ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में भाजपा प्रत्याशी दिनेश पर गले में भारतीय जनता पार्टी के प्रतीक चिह्न वाला पट्टा डालकर एवं हाथ में मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र संख्या 220 पर पहुंचने और मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी व मतदान कर्मियों को धमकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को शाम के समय मवाना खुर्द के प्राइमरी पाठशाला नंबर-1 में स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान अधिकारी प्रथम पर सपा व रालोद प्रत्याशी योगेश वर्मा के पैर छूने और 10 मिनट तक मतदान प्रभावित रहने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर जब भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक वहां पहुंचे तो वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। दरोगा और मतदानकर्मी प्रथम को हटाए जाने के बाद मामला शांत हुआ था। 
विज्ञापन


इस मामले में सैक्टर मजिस्ट्रेट 22 डॉ. वैभन शर्मा ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि 10 फरवरी शाम 4.45 बजे बूथ संख्य 220 प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर भाजपा पार्टी के समर्थकों द्वारा तथाकथित रूप से मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी प्रथम द्वारा सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा के पैर छूने पर हंगामा किया था। जिसकी सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक मतदान केंद्र 220 पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें

आरोप है कि मंत्री ने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं मतदान कर्मियों को धमकाया। जो कि संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed