फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP elections 2022: PM mentions the historical city, hopes for development

यूपी चुनाव  2022: पीएम ने किया ऐतिहासिक नगरी का जिक्र, विकास की जगी उम्मीद

Mon, 03 Jan 2022 12:44 PM IST
Dimple Sirohi रविंद्र चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
रविंद्र चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jan 2022 12:44 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ऐतिहासिक नगरी का जिक्र किया। इससे यहां के लोगों में विकास की उम्मीद जाग गई।

विज्ञापन
UP elections 2022: PM mentions the historical city, hopes for development
Pm Modi Rally - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ऐतिहासिक नगरी का जिक्र किया। इससे यहां के लोगों में विकास की उम्मीद जाग गई। रेल लाइन समेत यहां के लोगों को कई सुविधाओं की दरकार है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश और दुनिया में मेरठ की पहचान प्राचीन संस्कृति से भी है। महाभारत से लेकर जैन तीर्थंकरों भाई धर्म सिंह की जन्मस्थली ने देश की आस्था को ऊर्जावान बनाया है। मेरठ की धार्मिक और महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में जैन धर्म के तीर्थंकरों व देश धर्म की रक्षा के लिए बनाए गए पंज प्यारों में से एक भाई धर्म सिंह की जन्म स्थली है। ऐसी धर्म नगरी की भूमि को नमन है। 
विज्ञापन


विकास कराएं प्रधानमंत्री 
जंबूद्वीप के प्रबंधक अधिकारी विजय कुमार जैन ने कहा कि धर्म नगरी सर्व धर्मों का संगम है। यह जैन एवं सिख धर्म एवं पांडवकालीन सनातन धर्म के ऐतिहासिक एवं पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। पीएम शीघ्र ही इस पावन तीर्थ स्थल का समुचित विकास कराएं। हस्तिनापुर को पर्यटन और विकास के लिए रेलवे लाइन से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागी विकास की उम्मीद
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी की ओर सरकार का पूरा ध्यान है। हालांकि अभी तक इतना विकास नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने भाषण में ऐतिहासिक नगरी का जिक्र किया तो विकास की उम्मीद जाग गई है। 

 यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक रैली: 43 मिनट का रहा पीएम मोदी का भाषण, प्रधानमंत्री ने 15 बार वंदे मातरम् के उद्घोष से भरा जोश 

यातायात की सुविधा की दरकार
किसान नेता सरदार जज सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह द्वारा देश धर्म की रक्षा के लिए बनाए गए पंज प्यारों में से एक भाई धर्म सिंह की जन्म स्थली हस्तिनापुर के समीप है। परंतु यहां आज तक यातायात सहित कोई सुविधा सरकार ने नहीं दी है। यह सिख धर्म की आस्था का प्रतीक है और प्रमुख पवित्र स्थल है, इसलिए इसका विकास सरकार को कराना चाहिए।

बड़े प्रोजेक्ट की आस
क्षत्रिय कल्याण महासभा शुकतीर्थ के उपाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन क्षेत्र के लोगों में संजीवनी का काम कर गया। शिक्षा, खेल के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्र में भी विकास के अवसर खोले जाएं। जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट से हस्तिनापुर के विकास की उम्मीद है।

योगी सरकार ने ली हस्तिनापुर की सुध :  दिनेश खटीक 
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि योगी-मोदी की सरकार में ही हस्तिनापुर को विकास के पंख लगे। जो कार्य आजादी के बाद से किसी ने नहीं कराए, वे योगी सरकार ने कराए हैं। हस्तिनापुर को चांदपुर से जोड़ने वाला पुल बनने से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी कम हो गई। गंगा के कटाव को रोकने के लिए तीन बांध बनवाए।

इन कार्यों की मांग आजादी के बाद से उठ रही थी लेकिन किसी ने नहीं सोचा। हमने तीन डिग्री कॉलेज का तोहफा दिया। पांच सड़कों का चौड़ीकरण कराया। 192 सड़कें पीडब्लूडी की तरफ से बनवाईं और 135 गांवों में नव निर्माण कार्य कराए। मवाना गंग नहर का पुल बनवाया। छोटा मवाना में सीसी रोड बनवाई। मवाना नगर पालिका में पीडब्लूडी की सीसी रोड बनवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed