फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Elections 2022: Bicycle cycled more than once in Kithor and Hastinapur, BJP did not allow account to be opened in Cantt-South and Sardhana

यूपी चुनाव 2022: किठौर और हस्तिनापुर में एक से अधिक बार चली साइकिल, कैंट-दक्षिण और सरधना में भाजपा ने नहीं खोलने दिया खाता

Sun, 23 Jan 2022 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jan 2022 02:11 PM IST
सार

इस बार सपा और रालोद एक साथ चुनाव मैदान में हैं। वहीं बसपा के बड़े मुस्लिम चेहरे रहे शाहिद अखलाक और याकूब कुरैशी इस बार प्रत्याशी नहीं हैं। सरधना, दक्षिण और शहर सीट पर इसका फायदा सपा को मिल सकता है।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Bicycle cycled more than once in Kithor and Hastinapur, BJP did not allow account to be opened in Cantt-South and Sardhana
भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चार अक्तूबर 1992 को गठित हुई समाजवादी पार्टी जिले में लगातार विधानसभा चुनाव लड़ती रही है। अब तक इसका प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। किठौर और हस्तिनापुर सीट क्रमश: तीन और दो बार सपा के पास रही है।
विज्ञापन


किठौर से सपा के शाहिद मंजूर तीन बार  (2002, 2007और 2012 विधायक चुने गए हैं, वहीं हस्तिनापुर से प्रभुदयाल वाल्मीकि दो बार (2002 और 2012)। शहर और सिवालखास सीट पर भी एक-एक बार उनका खाता खुला है। रफीक अंसारी (2007) और गुलाम मोहम्मद (2012) में सपा से निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर सपा कैंट, दक्षिण और सरधना सीट पर अभी तक खाता नहीं खोल सकी है। इस बार सपा और रालोद एक साथ चुनाव मैदान में हैं। वहीं बसपा के बड़े मुस्लिम चेहरे रहे शाहिद अखलाक और याकूब कुरैशी इस बार प्रत्याशी नहीं हैं। सरधना, दक्षिण और शहर सीट पर इसका फायदा सपा को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में प्रदर्शन
मेरठ शहर  

सपा की टिकट पर रफीक अंसारी जीते थे। उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को हराया था। इस बार रफीक अंसारी के सामने भाजपा ने कमल दत शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 
 
मेरठ कैंट 
भाजपा के सत्य प्रकाश अग्रवाल जीते थे। दूसरे नंबर पर बसपा के सतेंद्र सोलंकी रहे थे। सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी रमेश ढींगरा तीसरे स्थान पर रहे। इस बार सीट सपा गठबंधन में रालोद के खाते में है। 
 
मेरठ दक्षिण 
भाजपा के सोमेंद्र तोमर जीते थे। सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार सपा ने आदिल चौधरी को टिकट दिया है और वह सोमेंद्र तोमर से मुकाबिल हैं।

किठौर
भाजपा के सत्यवीर त्यागी जीते। त्यागी ने सपा सरकार में मंत्री रहे और तीन बार के विधायक शाहिद मंजूर को हराया था। सपा इस बार फिर दोनों प्रत्याशी आमने सामने हैं। 
 
सरधना
भाजपा के संगीत सोम जीते और सपा के अतुल प्रधान को हराया। सपा दूसरे नंबर पर रही थी। 2012 के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। इस बार फिर ये ही दोनों आमने-सामने हैं। 
       
सिवालखास 
भाजपा के जितेंद्र सतवाई ने सपा के गुलाम मोहम्मद को हराया। रालोद तीसरे नंबर पर थी। गुलाम मोहम्मद इस बार सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने मनिंदर पाल को प्रत्याशी बनाया है। 
 
हस्तिनापुर
भाजपा के दिनेश खटीक ने बसपा के योगेश वर्मा को हराया। सपा प्रत्याशी प्रभुदयाल वाल्मीकि तीसरे नंबर पर रहे। इस बार योगेश वर्मा सपा प्रत्याशी हैं। भाजपा से दिनेश खटीक फिर मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed