{"_id":"61df2f780aabf9540b1a650d","slug":"up-election-2022-sp-and-rld-are-preparing-for-a-new-experiment-to-defeat-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद ने चला दांव, प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, थानाभवन सीट पर अभी पेंच फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद ने चला दांव, प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, थानाभवन सीट पर अभी पेंच फंसा
Thu, 13 Jan 2022 01:13 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:13 AM IST
सार
2022 में परिवर्तन होगा नारे के साथ चुनावी समर में उतर रहे सपा और रालोद गठबंधन ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मेरठ से रफीक अंसारी को सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
मंच पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2022 में परिवर्तन होगा नारे के साथ चुनावी समर में उतर रहे सपा और रालोद भाजपा को हराने के लिए इस बार नया प्रयोग कर है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के चुनाव निशान पर मैदान में दिखाई देंगे। गुरुवार को सपा-रालोद गठबंधन ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मेरठ से रफीक अंसारी को सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
रालोद ने अपने ट्विटर हैंडल से आधिकारिक सूची जारी की है। प्रत्याशियों की इस पहली सूची में चरथावल विधानसभा सीट से पंकज मलिक को सपा के चुनाव चिन्ह से मैदान में उतारा है, तो पुरकाजी सीट से अनिल कुमार रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। खतौली से राजपाल सैनी रालोद के सिंबल पर मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी मैदान में होंगे, तो कैराना से सपा के नाहिद हसन को टिकट दिया गया है। हालांकि महत्वपूर्ण सीट थानाभवन पर अभी है पेंच फंसा हुआ है। पहली सूची में इस सीट पर कोई नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। नहटौर विधानसभा सीट से मुंशी रामपाल को टिकट दिया गया है। बागपत से अहमद हमीद रालोद के प्रत्याशी होंगे। मेरठ से रफीक अंसारी को सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतारा गया है। किठौर से सपा के चुनाव चिन्ह पर शाहिद मंजूर मैदान में होंगे। वहीं अवतार सिंह भड़ाना रालोद के टिकट पर जेवर से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा को हराने के लिए सपा प्रदेश के अधिकतर छोटे दलों को साथ लेकर चुनावी समर में उतर रही है। पश्चिमी यूपी के किसानों में असर रखने वाला रालोद भी गठबंधन में शामिल है। पश्चिमी यूपी में सपा-रालोद ने हर सीट पर भाजपा की घेराबंदी के लिए जातिगत समीकरणों पर काम तेज कर दिया है। मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट पर पंकज मलिक को सपा प्रत्याशी को रालोद के सिंबल पर मैदान में उतारा गया है।