फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Up Election 2022 Date Announced: Up Vidhan Sabha Chunav Date West UP Meerut, Model Code of Conduct Comes into Effect

UP Election News Meerut: चुनावी तारीखों का एलान, मेरठ में 10 फरवरी को होगा मतदान, घोषणा होते ही उतरने लगे होर्डिंग्स

Sat, 08 Jan 2022 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jan 2022 05:29 PM IST
सार

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव संबंधित प्रतिबंधों की घोषणा होते ही मेरठ में चुनाव प्रचार संबंधित होर्डिंग्स हटने शुरू हो गए।

विज्ञापन
Up Election 2022 Date Announced: Up Vidhan Sabha Chunav Date West UP Meerut, Model Code of Conduct Comes into Effect
चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही उतरने शुरू हुए होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज अपराह्न 3 30 बजे चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा। वहीं 14 जनवरी से चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो, रैली, सभी पर चुनाव आयोग ने रोक लगाई है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में चुनाव 10 फरवरी को होगा। मेरठ में 10 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन


14 जनवरी -नामांकन
10 फरवरी  -पहला चरण
14 फरवरी -दूसरा चरण 
20 फरवरी -तीसरा चरण
23 फरवरी -चौथा चरण
27 फरवरी -पांचवा चरण
3 मार्च      -छठा चरण
7  मार्च    -सातवां चरण 
10 मार्च  को मतगणना संपन्न होगी। 

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से मामले बढ़ने के बीच चुनाव आयोग से यूपी के सियासी दलों ने समय पर चुनाव कराने की मांग की है और आयोग चुनाव इसके लिए तैयार है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले सियासी दलों की राय जानने के लिए आयोग ने तीन दिन का यूपी दौरा भी किया था और गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह बताया कि सभी दलों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए चुनाव कराए जाएं।

Up Election 2022 Date Announced: Up Vidhan Sabha Chunav Date West UP Meerut, Model Code of Conduct Comes into Effect
चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही उतरने शुरू हुए होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
हटने लगे होर्डिंग्स
वहीं चुनाव आयोग द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव संबंधित प्रतिबंधों की घोषणा होते ही मेरठ में चुनाव प्रचार संबंधित होर्डिंग्स हटने शुरू हो गए। मवाना में नगर पालिका ने चुनावी की अधिसूचना जारी होते ही सड़कों पर लगे प्रचार होर्डिंग्स को हटवाने का काम शुरू कर दिया। 

चुनाव आयोग का बड़ा बयान देते हुए बताया कि कई राजनीतिक पार्टियों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने प्रथम चरण के चुनाव को पश्चिम से कराने का फैसला लिया है। पहले चरण का चुनाव पश्चिम से शुरू होकर अंतिम चरण में पूर्वांचल तक जाएगा। पहले चरण में 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 

जाहिर है कि एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रुख तय करेगा।  दूसरे चरण के दौरान सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर में चुनाव होगा। 

10 फरवरी को मेरठ में मतदान, 14 जनवरी से शुरू होंगे नामांकन
मेरठ में 10 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे। इसके लिए आज से ही आदर्श आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने मेरठ जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों को 283 सेक्टरों में बांट दिया है। वही 27 जोन भी बनाए गए हैं। जिले में मतदाताओं की संख्या 26 लाख 12 हज़ार 620 है। वर्ष 2017 से अब तक पांच वर्ष में एक लाख 66 हज़ार 270 मतदाता नए बने है।

ये है विधानसभा सीट और विधायक
मेरठ शहर - रफीक अंसारी(सपा)
मेरठ कैंट - सत्यप्रकाश अग्रवाल(भाजपा)
मेरठ दक्षिण - सोमेंद्र तोमर( भाजपा)
सरधना- संगीत सोम( भाजपा)
किठौर- सत्यवीर त्यागी(भाजपा)
सिवालखास- जितेंद्र सतवई(भाजपा)
हस्तिनापुर- दिनेश खटीक(भाजपा)

कुल बूथ- 2947
पुरुष मतदाता- 14 लाख 21 हज़ार 934
महिला मतदाता- 11 लाख 90 हज़ार 471
थर्ड जेंडर- 215
18-19 वर्ष- 24 हज़ार 199
20-29 वर्ष - पांच लाख एक हज़ार 782
80 वर्ष से अधिक - 44 हज़ार 54

विधानसभा वार कुल मतदाता
मेरठ शहर- तीन लाख 11 हज़ार 727
मेरठ कैंट- चार लाख 27 हज़ार 225
मेरठ दक्षिण - चार लाख 74 हज़ार 512
सिवालखास- तीन लाख 37 हज़ार 4
सरधना- तीन लाख 57 हज़ार 36
हस्तिनापुर- तीन लाख 42 हज़ार 314
किठौर- तीन लाख 62 हज़ार 802

समाजवादी पार्टी साथी दलों के साथ चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव आयोग को चाहिए कि सत्ताधारी दल के दबाव में न आकर निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराएं। अगर कोई अधिकारी सत्ता पक्ष का पक्ष लेता नज़र आएगा तो उसकी चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी।  - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा

लोकतंत्र के पावन पर्व चुनाव की उत्तर प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।हमे उम्मीद है 10 मार्च को महागठबंधन के नेता शिवपाल सिंह यादव जी के भतीजे अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। -शैंकी वर्मा, मुख्य प्रवक्ता, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed