फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: DG Fire Avinash Chandra said that State fire fighting system will strengthened with 1000 crore

UP: डीजी फायर बोले- 1000 करोड़ से मजबूत होगी प्रदेश की अग्निशमन व्यवस्था, ब्लॉक स्तर पर स्थापित होंगे केंद्र

Thu, 07 Sep 2023 05:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

Meerut News : डीजी फायर ने कहा कि 1000 करोड़ से प्रदेश की अग्निशमन व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में ब्लॉक स्तर पर अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: DG Fire Avinash Chandra said that State fire fighting system will strengthened with 1000 crore
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्नि एवं आपात सेवा के महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कहा कि 1000 करोड़ से प्रदेश की अग्निशमन व्यवस्था मजबूत होगी। अगले पांच वर्ष में प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आग से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। डीजी फायर ने बृहस्पतिवार को मेरठ में परतापुर फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद बाईपास स्थित एक रिसोर्ट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता जन-संवाद में शिरकत की। 

विज्ञापन


इस दौरान डीजी फायर ने कहा कि सरकार का जोर अग्निशमन की एनओसी के आवेदन को सरल बनाने पर है। अभी तक यह प्रक्रिया काफी जटिल है। आवेदन करने में भी एक्सपर्ट की जरूरत होती है। इसके अलावा छोटे भवनों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की प्रकिया भी जल्द ही शुरू करने पर विचार है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देशभर का 5000 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से 742 करोड़ यूपी को आवंटित हुआ है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन से करीब 225 करोड़ रुपये अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होंगे। इस धनराशि से नई अग्निशमन गाड़ियां व उपकरण खरीदे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज

बताया गया कि अभी तक देश में 42 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफार्म हैं। जल्द ही 72 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे। कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्यमियों ने भी विचार रखे। इस मौके पर अग्निशमन के डिप्टी डायरेक्टर अमन शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed