फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will hold public meetings in Meerut and Shamli

डिप्टी सीएम दौरा: आज मेरठ-शामली में जनसभा करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, देखें कार्यक्रम का शेड्यूल

Sun, 25 Jun 2023 12:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 25 Jun 2023 12:31 AM IST
सार

डिप्टी सीएम दौरा : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ-शामली में जनसभा करेंगे। यहां जानिए डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल।

विज्ञापन
UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will hold public meetings in Meerut and Shamli
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यानि रविवार को मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे रविवार को पहले शामली जाएंगे, जहां दोपहर 12.40 पर जे वैश्य इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर मेरठ पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार, कुछ देर सर्किट हाउस में रुककर वे विक्टोरिया पार्क के लिए रवाना होंगे। यहां तीन बजकर 45 मिनट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद निर्माणाधीन व विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम पांच बजे वे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के कपिल अग्रवाल भी जनसभा में पहुंचेंगे। 

बता दें कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल आदि ने भामाशाह पार्क पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राजयमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, कमल दत्त शर्मा, महेश बाली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed