UP: मेरठ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- भ्रष्टाचार नहीं किया तो ईडी को जवाब दें सोनिया-राहुल
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंच रहे हैं। वह सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। मवाना के राफन गांव में अमृत सरोवर का शिलान्यास करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाड़ी से उतरते ही राज्य मंत्री दिनेश खटीक का हालचाल जाना और उनके समर्थकों ने दिनेश खटीक के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य के साथ फोटो खिंचवाने वालों में आपाधापी मची रही। सर्किट हाउस के गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर द्वार को भी लोगों ने तोड़ दिया।
राज्य मंत्री दिनेश खटीक के मामले में सरकार ने लिया संज्ञान होगी कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य
मेरठ, उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक के मामले पर सरकार ने संज्ञान ले लिया है, शीघ्र ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्थरबाज या गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने अखिलेश यादव पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष भले ही सोशल मीडिया पर पत्थरबाजों की पिटाई का वीडियो वायरल करके अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हो, लेकिन सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि बेगुनाहों को छेड़ा नहीं जाएगा और गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के बाद जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भविष्य में ऐसा न हो इस पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की राह पर है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में पत्थरबाजों और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। यूपी के कुछ शहरों में शुक्रवार की नमाज के बाद जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि बेगुनाह को पकड़ा नहीं जाएगा और गुनहगार को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार किया है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence: काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो
उपमुख्यमंत्री मौर्य रविवार को मेरठ के सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज और गुंडे विकास प्रभावित करना चाहते हैं। इनके खिलाफ सरकार ने बुलडोजर उतार दिया है। पत्थरबाजों की पिटाई का वीडियो अपलोड करने का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। मौर्य कांग्रेस पर हमलावर रहे।
उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप लगाया कि एजेएल की दो हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति पर अवैध कब्जा हुआ। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जमानत करानी पड़ी। मौर्य ने आरोप लगाया कि दोनों ईडी के नोटिस का जवाब देने की जगह भ्रष्टाचार में फंसे कांग्रेस के कुनबे को बचाने में लगे हैं। एजेएल कंपनी में पांच हजार स्वतंत्रता सेनानियों के शेयर थे। घोटाले के आरोप पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2000 करोड़ों के घोटाले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी शामिल हैं। उनको ईडी के पत्र का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से कंपनियां बनाकर कांग्रेस ने देश में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किए हैं जिनका अब खुलासा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है तो उनको ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।