फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Meerut today, will hold meeting with officials, Brajesh Pathak will come tomorrow

UP: मेरठ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- भ्रष्टाचार नहीं किया तो ईडी को जवाब दें सोनिया-राहुल 

Sun, 12 Jun 2022 12:58 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jun 2022 12:58 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंच रहे हैं। वह सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। मवाना के राफन गांव में अमृत सरोवर का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Meerut today, will hold meeting with officials, Brajesh Pathak will come tomorrow
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाड़ी से उतरते ही राज्य मंत्री दिनेश खटीक का हालचाल जाना और उनके समर्थकों ने दिनेश खटीक के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य के साथ फोटो खिंचवाने वालों में आपाधापी मची रही। सर्किट हाउस के गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर द्वार को भी लोगों ने तोड़ दिया।

विज्ञापन


राज्य मंत्री दिनेश खटीक के मामले में सरकार ने लिया संज्ञान होगी कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य
मेरठ, उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक के मामले पर सरकार ने संज्ञान ले लिया है, शीघ्र ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्थरबाज या गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष भले ही सोशल मीडिया पर पत्थरबाजों की पिटाई का वीडियो वायरल करके अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हो, लेकिन सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि बेगुनाहों को छेड़ा नहीं जाएगा और गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के बाद जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भविष्य में ऐसा न हो इस पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की राह पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में पत्थरबाजों और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। यूपी के कुछ शहरों में शुक्रवार की नमाज के बाद जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि बेगुनाह को पकड़ा नहीं जाएगा और गुनहगार को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार किया है।  


यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

उपमुख्यमंत्री मौर्य रविवार को मेरठ के सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज और गुंडे विकास प्रभावित करना चाहते हैं। इनके खिलाफ सरकार ने बुलडोजर उतार दिया है। पत्थरबाजों की पिटाई का वीडियो अपलोड करने का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। मौर्य कांग्रेस पर हमलावर रहे।

उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप लगाया कि एजेएल की दो हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति पर अवैध कब्जा हुआ। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जमानत करानी पड़ी। मौर्य ने आरोप लगाया कि दोनों ईडी के नोटिस का जवाब देने की जगह भ्रष्टाचार में फंसे कांग्रेस के कुनबे को बचाने में लगे हैं।  एजेएल कंपनी में पांच हजार स्वतंत्रता सेनानियों के शेयर थे। घोटाले के आरोप पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।  

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2000 करोड़ों के घोटाले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी शामिल हैं। उनको ईडी के पत्र का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से कंपनियां बनाकर कांग्रेस ने देश में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किए हैं जिनका अब खुलासा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है तो उनको ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed