फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Daughter murdered in Muzaffarnagar, case filed against family

यूपी: इज्जत की खातिर बेटी की हत्या, शव को गुपचुप दफनाया

Sun, 08 Apr 2018 01:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 08 Apr 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
up: Daughter murdered in Muzaffarnagar, case filed against family
फाइल फोटो

यूपी के मुजफ्फरनगर में इज्जत की खातिर परिजनों ने बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया। मृतका के पति की पहली पत्नी की ओर से सिविल लाइन पुलिस ने मृतका की मां-पिता और भाई के खिलाफ जहर देकर हत्या करने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।   

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरनगर निवासी जैबून ने बताया कि उसके पति यासीन ने कुछ साल पहले बसेड़ा निवासी आबाद की बेटी सलमा के साथ लव मैरिज की थी। वह तथा सलमा अपने पति और बच्चों के साथ सूजडू स्थित निधि कालोनी में रह रहे थे। गत वर्ष उसके पति यासीन की ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हो गई थी। जैबून ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जबकि सलमा के कोई बच्चा नहीं था। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: महिला कांस्टेबल पर पति ने फेंका तेजाब, भतीजी को भी नहीं बख्शा
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार लव मैरिज करने के कारण सलमा से उसके पिता आबाद पुत्र वजीर अहमद, मां सायरा और भाई साकिब उससे नाराज थे। इसी कारण कई बार परिजनों ने सलमा को जान से मारने की धमकी दी थी। पति की मौत के बाद भी वह तथा सलमा बच्चों सहित खुशी से एक साथ रह रहे थे। आरोप है कि 20 मार्च की रात को सलमा के परिजन यहां उसके घर आए और सलमा को जबरन कार में डाल कर अपहरण कर लिए गए। आरोप है कि बाद में परिजनों ने सलमा की जहर देकर हत्या कर दी और शव को बसेड़ा गांव में ले जाकर दफना दिया।

पढ़ें : प्रेमिका को चुनरी से गला घोंटकर मार डाला, ये रही हत्या की वजह

एसएसपी के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज

up: Daughter murdered in Muzaffarnagar, case filed against family
फाइल फोटो
महिला जैबून ने घटना के दिन ही पुलिस को सूचना दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में जैबून ने एसएसपी अनंत देव से मिल कर पूरी बात बताई तथा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को सिविल लाइन पुलिस ने सलमा के पिता, मां और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
शव को कब्र से निकलवाकर कराया जाएगा पोस्टमार्टम
सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि सलमा के परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम से अनुमति लेकर शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed