फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend murder in Muzaffarnagar, cause of this murder

प्रेमिका को चुनरी से गला घोंटकर मार डाला, ये रही हत्या की वजह

Sun, 08 Apr 2018 01:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 08 Apr 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend murder in Muzaffarnagar, cause of this murder
फाइल फोटो

यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने प्रेमिका को उसकी ही चुनरी से गला घोंटकर मार डाला। ये रही हत्या की वजह...

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की है। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते निकाह का दबाव बनाने पर युवक ने प्रेमिका की उसकी ही चुनरी से गलाघोंट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान मिटाने के लिए तेजाब से उसका चेहरा भी झुलसा दिया। शनिवार शाम को पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर रई गांव के जंगल से युवती का शव बरामद कर लिया। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। मृतका के पिता की ओर से बेटी का अपहरण कर हत्या करने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी लियाकत की बेटी रुखसार (21) नौ दिन पहले 30 मार्च को अचानक लापता हो गई थी। कोल्हू पर मजदूरी करने वाला लियाकत शाम को घर आया, तो परिजनों ने रुखसार के गायब होने की बता बताई। उस दिन से परिजन अपने स्तर से ही उसकी तलाश में लगे थे। मगर, उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बावजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि रुखसार जिस दिन गायब हुई, उस दिन उसे छपार निवासी नौशाद के साथ देखा था। शाम को परिजनों ने छपार थाने पर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने सब्जी विक्रेता आरोपी नौशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह इंकार करता रहा, मगर बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर दिया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि घटना के दिन ही उसने रुखसार की चुनरी से गलाघोंट कर हत्या कर दी थी। साथ ही उसके चेहरे पर भी तेजाब डाल दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। शाम को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रई गांव के जंगल में एक ईंख के खेत से युवती का शव बरामद कर लिया। एसओ छपार आदेश त्यागी ने बताया कि हत्यारोपी नौशाद खुड्डा गांव में सब्जी बेचने जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बारात आने से चंद घंटों पहले प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Girlfriend murder in Muzaffarnagar, cause of this murder
फाइल फोटो

वहीं पर दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ। नौशाद ने उससे निकाह करने का वादा किया था, मगर करीब दस माह पहले परिजनों ने नौशाद का निकाह कहीं और कर दिया था। इसकी जानकारी होने के बावजूद रुखसार उस पर निकाह करने का दबाव डाल रही थी। इसी कारण उसने उसकी हत्या की है। मृतका के पिता की ओर से अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

चौबीस घंटे में चार हत्याएं
जिले में बीते 24 घंटे में हत्या की चार वारदात हो गई। शुक्रवार शाम को ककरौली थाना के गांव खेडी फिरोजाबाद में राशन लेने गई वृद्धा आसी की राशन डीलर ने हत्या दी। देर रात खतौली में चार साल की मासूम बच्ची जैनब की ईंट से सिर कुचल कर मार दिया गया। शुक्रवार देर रात को तितावी थाना क्षेत्र के बघरा में दलित युवक अंकित की कोल्हू कर्मचारियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। शनिवार शाम को खुडड़ा की युवती रुखसार का भी शव मिल गया। वैसे बीते दो दिनों में जिले में हत्या के छह मुकदमे दर्ज हो चुके है। इन हत्याओं के अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी में मिली नाजरीन की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। सिविल लाइन थाने पर परिजनों के खिलाफ बेटी सलमा की हत्या का शव दफनाने का मुकदमा दर्ज कराया गया। दो दिन में दर्ज हुई छह हत्याओं की वारदातों में चार महिलाओं, एक बालिका और एक दलित युवक की हत्याएं हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed