{"_id":"5f8999de3b8e5850b87a6179","slug":"up-crime-news-three-crooks-arrested-in-police-encounter-at-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए तीन बदमाश, दो चकमा देकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए तीन बदमाश, दो चकमा देकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 16 Oct 2020 06:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
तीन बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
शामली शहर में कोतवाली पुलिस ने गांव बलवा के जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने तीन मस्कट, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि शुक्रवार को जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। शहर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि गांव बलवा के जंगल में कुछ बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के नाम कंवरपाल निवासी खेड़ीकरमू, शोकेंद्र निवासी गांव बलवा, योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र निवासी गांव बहावड़ी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अचानक कोर्ट पहुंचीं पत्नी आलिया सिद्दीकी और फिर...
बता दें कि फरार हुए बदमाशों के नाम नईम निवासी गांव बहावड़ी और विनोद निवासी गांव खुरगान थाना कैराना है। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/