फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP CRIME NEWS son killed father in Meerut

मर्डर: पापा उठो और सिर से सटाकर मार दी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Fri, 02 Nov 2018 01:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 02 Nov 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
UP CRIME NEWS son killed father in Meerut
जांच करती पुलिस और साइड में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को दिन निकलते ही एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमनगर गली नंबर 4 निवासी फैजुर रहमान पुत्र अब्दुल रहमान अपने परिवार के रहता था। उसके छह बेटे हैं जिनमें दो की शादी हो रखी है और वह दोनों अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बाकी चार बेटे पिता के साथ ही रहते हैं। इनमें से सबसे छोटे बेटे शाकिब (25 वर्ष) की गुरुवार देर अपने पिता से कहासुनी हो गई। इस दौरान पिता फैजुर ने शाकिब को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों सो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे शाकिब सुबह उठा और पिता से कहा कि पापा उठ जाओ सुबह हो गई। इस दौरान शाकिब अचानक तमंचा निकालकर लाया और पिता के सिर से सटाकर गोली मार दी। बताया गया कि फैजुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि शाकिब मौके से फरार हो गया। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि शाकिब के भाइयों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed