{"_id":"61cdee1531fdf54322699ec7","slug":"up-crime-news-a-youth-was-shot-dead-in-kithor-of-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बड़ी वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, शोएब ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बड़ी वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, शोएब ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटे अफसर
Thu, 30 Dec 2021 11:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:06 PM IST
सार
मेरठ में गुरुवार रात को एक बड़ी वारदात हो गई। बताया गया कि एक युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के किठौर में गुरुवार रात को एक बड़ी घटना हो गई। यहां आठ बजे के करीब मतलब पुत्र रशीद की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से हत्या हुई है। बताया गया कि आरोपी दो माह से कई फायरिंग व मारपीट की घटनाओं में फरार चल रहा था। इसी आरोपी ने आज फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
बताया गया कि किठौर का एक सक्रिय के नाम से चर्चित गैंग है, इस गैंग में दस से बारह लोग हैं। यह गैंग करीब एक साल में आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इनमें दरोगा के साथ मारपीट की घटना भी शामिल है। इस गैंग के सदस्य सलमान व मुनकाद के साथ रहते हैं और इन्हीं के कहने पर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस गैंग से कस्बे में हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
दरोगा के मोबाइल छीनने के मामले में इंस्पेक्टर किठौर ने सलमान के कहने पर साठ हजार में केस रफा-दफा किया था। बताया गया हत्या करने वाले का नाम शोएब है। बताया गया शोएब सक्रिय गैंग का लीडर है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर जमकर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन