फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime Extortion of 50 lakh has been sought from a mobile trader in Meerut

Meerut Crime: मोबाइल कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, न देने पर हत्या की धमकी

Thu, 09 Jun 2022 05:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Jun 2022 05:04 AM IST
सार

मेरठ में रंगदारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मोबाइल कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। वहीं रकम नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई।

विज्ञापन
UP Crime Extortion of 50 lakh has been sought from a mobile trader in Meerut
रंगदारी मांगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेखौफ हो रहे बदमाशों की ओर से रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। मेरठ में बुधवार को भी ऐसा मामला सामने आया। कोतवाली क्षेत्र के मोबाइल कारोबारी रहीसू गाजी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इससे कारोबारी का परिवार दहशत में है। बदमाश ने धमकी दी है कि वह तीन दिन तक रकम मिलने का इंतजार करेगा। चौथे दिन उसकी हत्या कर दी जाएगी। रहीसू पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला सचिव भी हैं। 

विज्ञापन


भगत सिंह मार्केट पूर्वा अहिरान मोहल्ला निवासी रहीसु गाजी की हापुड़ रोड पर सूर्य प्लाजा में मोबाइल का शोरूम है। आरोप कि मंगलवार शाम 6:30 बजे रहीसु के मोबाइल नंबर पर धमकी भरी कॉल आई। बदमाश बोला कि 50 लाख रुपये नहीं दिए तो अंजाम ठीक नहीं होगा। कारोबारी ने पूछा कि कौन बोल रहे हो और पैसा कहां पहुंचाना है। इस पर बदमाश ने धमकी दी कि तीन दिन का समय है। पैसा नहीं दिया तो चौथे दिन हत्या कर देंगे। इस मामले में बुधवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा के नेतृत्व में रहीसू के साथ व्यापारी एसएसपी ऑफिस, एसपी सिटी ऑफिस और फिर सीओ कोतवाली के ऑफिस पर पहुंचे।  
विज्ञापन


व्यापारियों ने हंगामा किया और चेतावनी दी है कि अगर रंगदारी मांगने वालों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। लगातार व्यापारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला चल रहा है। सरधना में आटा फ्लोर मिल के मालिक से दीपक सिद्धू गैंग के बदमाशों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। ब्रह्मपुरी में सराफा व्यापारी से भरतू नाई के नाम से रंगदारी मांगी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आ जाओ और अभी पैसे ले जाओ
मोबाइल कारोबारी ने रंगदारी मांगने वाले बदमाश की कॉल रिकॉर्ड कर ली। इसमें बदमाश तीन दिन में पैसे पहुंचाने की बात कह रहा है। इस पर कारोबारी ने बदमाश से कहा कि 50 लाख नहीं, एक करोड़ रुपये दे दूंगा। अभी आ जाओ, पैसे ले जाओ। तीन दिन का क्यों इंतजार कर रहे हो। बदमाश ने कहा कि चौथे दिन तेरी मौत बनकर सामने आऊंगा।

यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती

चोरी के मोबाइल से मांगी रंगदारी 
सीओ कोतवाली ने मामले की जांच शुरू की। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई, वह इमरान नाम के युवक का निकला। पुलिस ने इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक इमरान ने बताया कि 25 मई को उसका मोबाइल चोरी हो गया था। उसकी पत्नी गाजियाबाद गई थी, तभी उनके बैग से मोबाइल चोरी हुआ था। इसकी रिपोर्ट गाजियाबाद में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल को चोरी करके बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह

कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से धमकी मिली है, उसके आधार पर एक युवक को उठाया है। उसने मोबाइल चोरी होने की बात बताई है। बदमाश की लोकेशन भी कोतवाली में ही बताई है। जिससे अंदेशा है कि स्थानीय बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगी गई है। जांच की जा रही है। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed