{"_id":"62c94adf17aac83512134726","slug":"up-crime-bjp-worker-shot-in-meerut-s-partapur-unknown-miscreants-carried-out-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: मेरठ के परतापुर में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी, अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: मेरठ के परतापुर में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी, अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Sat, 09 Jul 2022 03:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Jul 2022 03:01 PM IST
सार
मेरठ के परतापुर में बाइकसवार बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना में भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां परतापुर थानाक्षेत्र में दो बाइकसवार बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परतापुर क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी अमन कसाना को बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार को गोली मार दी। अमन कसाना भाजपा का कार्यकर्ता है।
यह भी पढ़ें: Meerut: सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल, कई टुकड़ों में मिली थी युवती की लाश, अब हुआ ये खुलासा
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अमन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लग गई है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्दी हमलावर गिरफ्तार होंगे। अमन से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन