{"_id":"6297bfa734e4e30a0c6ccb1c","slug":"up-crime-a-milk-trader-was-shot-dead-in-meerut-police-are-investigating-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलानिया मर्डर: दूध कारोबारी को उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में ड्राइविंग सीट पर पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलानिया मर्डर: दूध कारोबारी को उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में ड्राइविंग सीट पर पड़ी मिली लाश
Thu, 02 Jun 2022 01:06 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:06 AM IST
सार
बदमाशों ने एलानिया मर्डर कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के जानी में सिवालखास-जखेड़ा मार्ग पर बदमाशों ने दूध कारोबारी सोनू उर्फ बादल (35) की एलानिया हत्या कर दी। बुधवार सुबह परिजनों ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए 10 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने इनमें से छह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीरपुर जखेड़ा निवासी अनिल ने बताया कि मंगलवार की रात उनका भाई सोनू सिवालखास स्थित दूध प्लांट पर बोलेरो गाड़ी लेकर गया था। रात दस बजे तक वापस न लौटने पर उसके मोबाइल पर कॉल की जो रिसीव नहीं हुई। तलाश में निकले तो बोलेरो गाड़ी सिवालखास-जखेड़ा मार्ग पर किनारे खड़ी मिली। सोनू लहूलुहान हालत में गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। उपचार के लिए उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा ने बताया कि सोनू के भाई अनिल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने बताया कि नामजद आरोपियों ने एक सप्ताह पहले ही हत्या की धमकी दी थी। तब पुलिस से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर