सिपाही भर्ती: युवा रालोद का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, आयु में छूट देने की मांग, एडीएम को ज्ञापन सौंपा
UP Police Bharti : यूपी पुलिस भर्ती में उम्र में छूट देने की मांग को लेकर युवा रालोद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम सिटी बृजेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पुलिस की भर्ती में आयु सीमा में छूट ना मिलने, गन्ना किसानों का भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित नहीं करने पर युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
मेरठ में युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां पर भी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग
इसके बाद एडीएम सिटी बृजेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रशांत चौधरी के अलावा प्रतीक जैन, दीपक तोमर, प्रताप लोहिया, मयंक सिंह तरार, मयंक खोकर, सनी चौधरी, धर्मेंद्र, पीयूष, शुभम, राहुल पूनिया, विपिन फोगाट अब्दुल्ला आदि शामिल है।