UP: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण भिड़ंत, 10 लोग हुए घायल
UP News : मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धनौटा गांव के पास प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस नीचे खेत में पलट गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं।
वहीं स्थानीय राहगीरों ने घायलों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे मेरठ से हापुड़ की तरफ जा रही प्राइवेट बस जैसे ही धनौटा लोहिया फॉर्म हाउस के पास पहुंची तो उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित करीब 10 लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम
हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोड से हटवाकर जाम खुलवाया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर
इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि घायलों की खोजबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।