फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: City bus operators strike in Meerut and bus service stopped

Meerut: बस परिचालकों की हड़ताल शुरू, सिटी बसों का संचालन हुआ ठप, शहर में मचा हाहाकार

Fri, 28 Jul 2023 12:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jul 2023 12:50 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में सिटी बस परिचालकों की हड़ताल चल रही है। परिचालक अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। इस बीच यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
UP: City bus operators strike in Meerut and bus service stopped
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ महानगर बस सेवा के तहत चलने वाली सिटी बसों के परिचालकों ने शुक्रवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी है। इस कारण शहर में चल रही 98 सिटी बसों का चक्का जाम हो गया है। सिटी बस के परिचालक डब्लूटी को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जारी किए गए आदेशों का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने डब्लूटी के मामलों को लेकर चल रही जांच में ड्यूटी से हटाए गए परिचालकों को वापस ड्यूटी पर रखने की मांग की है। अधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए थे कि अगर छह से अधिक डब्लूटी पाई जाती है तो परिचालक की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन

बताया गया कि छह माह में 10 डब्लूटी होती है तो भी संविदा समाप्त की जाएगी। परिचालक इन आदेशों का विरोध कर हड़ताल पर बैठ गए हैं। बस का चक्का जाम कर दिया है। अभी हाल ही में एआरएम कई ओर से परिचालक मनोज पर सात डब्लूटी पाए जाने पर उसकी संविदा समाप्त कर दी गई थी, परिचालक उसकी भी वापसी की मांग पर अड़े हैं।

यह भी पढ़ें: दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता

अधिकारियों की ओर से फिलहाल आदेशों को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन परिचालक को बहाल नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर परिचालक नाराज है और हड़ताल पर डटे हैं। मेरठ में इन सिटी बसों का संचालत देहात ओर शहर के विभिन रूट पर होता है, जिससे यात्री भी परेशान है।

यह भी पढ़ें: विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed