फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP by elections 2020, RLD and SP are contesting together on the Sadar and Amroha seats of Bulandshahr

रालोद-सपा गठबंधन की कड़ी परीक्षा आज, दिलचस्प है दोनों पार्टी के पुराने आंकड़े

Tue, 03 Nov 2020 03:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Nov 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
UP by elections 2020, RLD and SP are contesting together on the Sadar and Amroha seats of Bulandshahr
अखिलेश यादव, जयंत चौधरी

रालोद-सपा गठबंधन की बुलंदशहर की सदर और अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर कड़ी परीक्षा आज है। इन दोनों सीट के उपचुनाव के नतीजों से गठबंधन का भविष्य भी तय हो जाएगा। जीत की स्थिति में माना जाएगा कि दोनों दलों के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी अपने वोट एक-दूसरे में शिफ्ट कराने में सफल हो गए हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर की सदर सीट पर रालोद के सपा समर्थित उम्मीदवार प्रवीण कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। सीट पर मुस्लिम और यादव वोटर भी खासे हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या सपा का वोटर रालोद प्रत्याशी के पक्ष में शिफ्ट हो पाएगा। सपा का वोट शिफ्ट होने पर रालोद का पलड़ा भारी हो जाएगा। ऐसा ही समीकरण अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर है। यहां जाट वोटर काफी संख्या में हैं। उल्लेखनीय यह भी है कि सदर सीट पर अखिलेश यादव और नौगांवा सादात सीट पर अजित सिंह ने कोई भी सभा नहीं की है। 
विज्ञापन


2018 में कैराना लोकसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा को चारों खाने चित कर दिया था। यहां तबस्सुम हसन ने जीत हासिल की थी। हालांकि इसके बाद लोकसभा चुनाव में गठबंधन करिश्मा नहीं दिखा पाया। रालोद के लिए तो ये चुनाव बड़ी क्षति साबित हुआ। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के लिए मुजफ्फरनगर और जयंत के लिए बागपत की सभाओं में भीड़ तो खूब उमड़ी थी, लेकिन भीड़ वोट में तब्दील नहीं हो पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षक एमएलसी चुनाव 2020: शर्मा गुट के लिए चुनौती बन सकती है भाजपा, जानें वजह

पदाधिकारियों ने बुलंदशहर में डेरा जमाया
प्रतिष्ठा का सवाल बनी बुलंदशहर सदर सीट पर रालोद ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से जयंत वहां सभा नहीं कर सके लेकिन, अजित ने सभा की। मेरठ में रालोद के सारे पदाधिकारी बुलंदशहर में हैं। संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान पार्टी के चुनाव प्रभारी हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर चौधरी यशवीर सिंह टीम के साथ बुलंदशहर में जमे रहे। किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम मेहर गुर्जर, एससी-एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, प्रवक्ता सुनील रोहटा, सोहराब ग्यास, डॉ. सुशील कुमार भी बुलंदशहर में ही जुटे हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed