फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP may be a challenge to Sharma faction in teacher MLC election

शिक्षक एमएलसी चुनाव 2020: शर्मा गुट के लिए चुनौती बन सकती है भाजपा, जानें वजह

Tue, 03 Nov 2020 03:22 PM IST
कपिल kapil अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Nov 2020 03:22 PM IST
सार

  • शिक्षक एमएलसी चुनाव: ओम प्रकाश शर्मा 48 साल से चुने जा रहे विधान परिषद सदस्य
  • भाजपा ने नए मतदाता बनाने पर दिया सबसे ज्यादा जोर   
  • स्नातक सीट पर चार बार से लगातार जीत रहे हेम सिंह पुंडीर

विज्ञापन
BJP may be a challenge to Sharma faction in teacher MLC election
बीजेपी

विस्तार

शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में अब तक ओम प्रकाश शर्मा गुट पूरी तरह हावी रहा है। शिक्षक सीट पर शर्मा पिछले 48 साल अर्थात आठ बार से लगातार एमएलसी निर्वाचित होते आ रहे हैं तो स्नातक सीट से भी उनके ही गुट के हेम सिंह पुंडीर लगातार चार बार से एमएलसी चुने जाते रहे हैं। इस बार भाजपा ने शर्मा का वर्चस्व तोड़ने की रणनीति बनाई है। एमएलसी चुनाव पहले अप्रैल में प्रस्तावित था लेकिन लॉकडाउन के चलते चुनाव नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने पंचायत से लेकर लोकसभा तक का चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसी के तहत शिक्षक और स्नातक सीट पर भी भाजपा ने पिछले साल से ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर स्नातक सीट के लिए वोटर बनाए गए तो दूसरी तरफ ऐसे निजी कॉलेज और स्कूलों के शिक्षक भी वोटर बनाए गए, जो अपने शिक्षकों को सरकारी जानकारी में नियुक्ति देते हुए वेतन प्रदान करते हैं। इसके चलते स्नातक सीट पर करीब एक लाख और शिक्षक सीट पर करीब 10 हजार वोटर बढ़े हैं। शिक्षक सीट पर करीब 35 हजार तो स्नातक सीट पर करीब तीन लाख मतदाता मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।  
विज्ञापन


शिक्षक सीट से वर्तमान एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा पिछले 48 साल से चुने जाते रहे हैं। इसका बड़ा कारण ये है कि शिक्षक सीट पर पिछले चुनाव के अलावा किसी राजनीतिक दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा। स्नातक सीट पर जरूर राजनीतिक दलों ने हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन शर्मा गुट के सामने उनकी दाल नहीं गली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप: गैंग का भंडाफोड़, लड़की बनकर फंसाते थे जाल में और फिर...

स्नातक सीट से टीपी मिश्रा दो बार अर्थात 12 साल तक एमएलसी रहे। इसके बाद बलबीर सिंह दबथुवा दो बार लगातार एमएलसी रहे, लेकिन इसके बाद शर्मा गुट के हेम सिंह पुंडीर ने ब्राह्मण और ठाकुर समीकरण के साथ लगातार चार बार इस सीट पर जीत हासिल की।

अन्य दलों ने भी मैदान में उतार दिए प्रत्याशी 
शिक्षक सीट पर ओम प्रकाश शर्मा, उमेश त्यागी, रजनीश चौहान और स्वराज पाल दूहण मैदान में हैं तो राजनीतिक दलों में भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार हैं। वहीं स्नातक सीट पर शिक्षक संगठनों से हेम सिंह पुंडीर, सुशील सिंह, हरकेश सिंह के अलावा भाजपा के दिनेश गोयल, कांग्रेस के जेके गौड़ और सपा के शमशाद मलिक आमने-सामने होंगे।

नामांकन मंडलायुक्त के कार्यालय में होगा, मतगणना भी मेरठ में 
मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक सीट के लिए नामांकन मंडलायुक्त मेरठ के कार्यालय में होगा। मतगणना भी यहीं होगी। चुनाव में मेरठ व सहारनपुर मंडल के नौ जनपदों के शिक्षक और स्नातक मतदाता मतदान करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed