फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Businessman Jalaluddin shot by miscreants on Independence Day in Meerut

UP: स्वतंत्रता दिवस पर कारोबारी को मारी गोली, भाई की हत्या में पैरवी कर रहे जलालुद्दीन, बदमाशों की तलाश शुरू

Tue, 15 Aug 2023 04:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक कारोबारी को गोली मार दी गई। बताया गया कि जलालुद्दीन अपने भाई की हत्या में पैरवी कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Businessman Jalaluddin shot by miscreants on Independence Day in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के दिन बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। भाई की हत्या में पैरवी कर रहे कारोबारी जलालुद्दीन मंसूरी को भगत लाइन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। बताया गया कि कारोबारी इंचौली क्षेत्र के अपने गांव से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर हाईअलर्ट होने के बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पांच गोली लगने से कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जाकिर कॉलोनी गली नंबर-29 निवासी 55 वर्षीय जलालुद्दीन कारोबारी है। उनकी खैरनगर में दुकान है, जहां पुराना तांबा व पीतल खरीदने का काम करते हैं। जलालुद्दीन के बड़े भाई हाजी बिलाल का पत्नी नाजमा से विवाद चल रहा था। बीती चार मई 2022 में बिलाल की हत्या गाजियाबाद के लोनी में की गई थी। जिसमें नाजमा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इसके बाद पुलिस ने नाजमा को जेल भेज दिया था। बिलाल की हत्या में जलालुद्दीन और उसका भाई ग्यासुद्दीन पैरवी कर रहे हैं। मंगलवार को जलालुद्दीन अपने दूसरे मकान इंचौली के कुआं पट्टी गए थे। वहां से वापस लौटते समय सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भगत लाइन के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने जलालुद्दीन को पीछे से पांच गोली मारीं। पुलिस ने आनन-फानन घायल को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: शहीद स्मारक से निकली बाइक रैली, फिर देश के सम्मान में 200 से ज्यादा चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान

विज्ञापन

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में घायल के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस पुराने विवाद को लेकर भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वकील का कारनामा: थाने में भेजी सीएम योगी-एसटीएफ चीफ को मारने की धमकी भरी चिट्ठी, अतीक के नाम से रची ये साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed