यूपी: शाहरुख की हत्या का बहन पर आरोप, खुलासे के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में शाहरुख हत्याकांड का मामला ठंडा होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। शाहरुख की हत्या के खुलासे के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों व परिजनों ने मेरठ मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना है कि शाहरुख की हत्या मामले में उसकी बहन को फंसाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। परिजनों ने पुलिस को असली हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस को भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा।
ये था मामला
बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बासौद गांव के युवक की पिटाई के बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी थी। बुधवार सुबह युवक का शव अमरपुर गढ़ी रजबाहे पुल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पढ़ें : बार डांसर और उसकी बेटी के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच पुलिस हैरान
अमीनगर सराय के बासौद निवासी नानू का 22 वर्षीय पुत्र शाहरुख सऊदी अरब में नौकरी करता था। वह 10 दिन पहले ही दो साल बाद घर आया। मंगलवार को घर से टंकी फीटिंग के ठेकेदार रुस्तम निवासी मुजफ्फरनगर की कार लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह सिंघावली अहीर थाना पुलिस को सूचना मिली की कि अमरपुर गढ़ी राजबाहे पुल के नीचे युवक का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को रजबाहे से निकालकर शिनाख्त कराई। युवक की जेब से मिले वोटर आईडी से उसका शिनाख्त शाहरुख पुत्र नानू निवासी बासौद के रूप में हुई। युवक की पिटाई के बाद फांसी लगाकर हत्या की। उसके पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। युवक की हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता नानू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया था कि हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/