फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Boxers from Meerut will give golden punch, three boxers selected for National Championship

UP: मेरठ के बॉक्सर लगाएंगे गोल्डन पंच, नेशनल चैंपियनशिप के लिए तीन बॉक्सर चयनित, बागपत-मुजफ्फरनगर से भी नाता

Fri, 02 Jan 2026 08:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 02 Jan 2026 08:28 PM IST
सार

Meerut News: पुरुष वर्ग में अर्जुन मलिक और रॉकी का चयन किया गया है। वहीं महिला वर्ग में स्नेहा को मिला मौका है। चार जनवरी से सीनियर महिला व पुरुष नेशनल बॉक्सिंग गेम्स नोएडा में होने हैं। 

विज्ञापन
UP: Boxers from Meerut will give golden punch, three boxers selected for National Championship
अर्जुन, रॉकी और स्नेहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट और एथलेटिक्स के अलावा अब बॉक्सिंग में भी मेरठ के खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं। बॉक्सिंग लगातार युवाओं के बीच लोकप्रिय खेल होता रहा है। चार जनवरी से नोएडा में होने वाले सीनियर महिला व पुरुष नेशनल बॉक्सिंग गेम्स में मेरठ मंडल के तीन बॉक्सर प्रतिभाग करेंगे। इसमें पुरुष वर्ग में दो और महिला वर्ग में एक बॉक्सर ने जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों का चयन अभी बीते दिनों लखनऊ में हुई स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेरठ के बॉक्सर लगातार राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी हाल ही में दिसंबर में हुई राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के बॉक्सरों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इसमें मेरठ की स्नेहा ने ही स्वर्ण और राशि ने रजत पदक जीता था। इसके अलावा पुरुष वर्ग में अर्जुन और रॉकी चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता था। उनकी इसी मेहनत के चलते उन्हें नेशनल में मौका मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 22 एशियन गेम्स में भी पदक जीते चुके हैं रॉकी
मेरठ के नंगलाताशी के रहने वाले रॉकी चौधरी पिछले 7 साल से बॉक्सिंग खेल रहे हैं। वह एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, गोल्डन ग्लब्स, अंडर 22 एशियन गेम्स समेत कई नेशनल खेलों में भी खेल चुके हैं। अंडर 22 एशियन गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। रॉकी का चयन अब 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल खेलों के लिए हुआ है। वह उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सपना वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए पदक लाना है।
 
विज्ञापन

अर्जुन मलिक लगाएंगे उम्मीदों का पंच
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले अर्जुन मलिक भी पिछले सात-आठ साल से बॉक्सिंग कर रहे हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद से खेल रहे हैं और यहां मेरठ में भी अभ्यास कर चुके हैं। मेरठ मंडल से खेलते हुए उन्होंने तीन बार स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक भी जीते। इसके अलावा वह सीबीएसई नेशनल में रजत पदक भी जीत चुके हैं। यूथ नेशनल, खेलो इंडिया समेत कई खेलों में प्रतिभाग कर अर्जुन ने मेरठ मंडल का नाम रोशन किया। अब नोएडा में होने वाले नेशनल खेलों में भी 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में उनसे पदक की उम्मीद है।
 

स्नेहा ने किया है कमाल का प्रदर्शन
मेरठ मंडल से खेलने वाली बागपत निवासी स्नेहा पिछले कई वर्षों से बॉक्सिंग में नाम कमा रही हैं। दिसंबर में ही हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले वह 2024 के नेशनल खेलों में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। ऑल इंडिया चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। नेशनल खेलों हैदराबाद में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था। अब इन नेशनल खेलों में भी उनसे सभी को पदक की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed