{"_id":"6235825281556719ae59ef01","slug":"up-board-exam-recommendation-will-not-work-in-the-deployment-of-teachers-in-the-room-teachers-will-get-online-deployment-on-the-portal-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : कक्ष में शिक्षकों की तैनाती में नहीं चलेगी सिफारिश, पोर्टल पर ही शिक्षकों को ऑनलाइन मिलेगी तैनाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : कक्ष में शिक्षकों की तैनाती में नहीं चलेगी सिफारिश, पोर्टल पर ही शिक्षकों को ऑनलाइन मिलेगी तैनाती
Sat, 19 Mar 2022 12:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:42 PM IST
सार
बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में सिफारिश या किसी शिक्षक नेता की सिफारिश नहीं चलेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी, जिसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैयारी जारी हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में सिफारिश या किसी शिक्षक नेता की सिफारिश नहीं चलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया जिले के सभी शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर आनलाइन फीड किया गया है, जबकि पोर्टल से ही उनको परीक्षा केंद्र में तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में इस बार हाईस्कूल के 40, 582 व इंटरमीडिएट के 38,460 छात्र परीक्षा देंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल 79,042 हजार छात्र सम्मिलित होंगे। जिसके लिए 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 6 राजकीय, 12 वित्तविहीन, 90 सहायता प्राप्त कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
सभी 108 केंद्रों पर कुल 6126 शिक्षकों की तैनाती होगी। जिनमें बेसिक शिक्षा से 1503 शिक्षक, राजकीय कॉलेज के 344 शिक्षक, सहायता प्राप्त कॉलेजों के 2246 शिक्षक, स्ववित्त पोषित कॉलेजों से 2033 शिक्षकों की परीक्षा केंद्रों पर तैनाती होगी। दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा की पहली पाली सुबह 8 बजे से सवा 11 व दूसरी पाली 2 बजे से सवा 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन