फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BBGTS Murthy to be the new SSP of Meerut; Avinash Pandey transferred to the DGP's office.

UP: मेरठ के नए एसएसपी होंगे बीबीजीटीएस मूर्ति, अविनाश पाण्डेय का तबादला, डीजीपी कार्यालय भेजा गया

Thu, 20 Aug 2026 11:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 20 Aug 2026 11:26 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के एसएसपी अविनाश पाण्डेय का तबादला कर दिया गया है। झांसी के एसएसपी रहे बीबीजीटीएस मूर्ति जिले के नए कप्तान होंगे। शासन की ओर से सूची जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP: BBGTS Murthy to be the new SSP of Meerut; Avinash Pandey transferred to the DGP's office.
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और अविनाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। मेरठ के एसएसपी अविनाश पाण्डेय का तबादला कर दिया गया है। शासन की ओर से आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी गई है। उनके स्थान पर 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है।

विज्ञापन


स्थानांतरण सूची के मुताबिक, अविनाश पाण्डेय को मेरठ एसएसपी के पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं, झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात बीबीजीटीएस मूर्ति को अब मेरठ की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


अविनाश पाण्डेय ने मेरठ में एसएसपी की जिम्मेदारी संभालते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में काम किया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने फरवरी 2026 में ज्वाइन किया था। इससे पहले वह मेरठ में एसपी देहात भी रह चुके हैं। उनके तबादले के बाद अब जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान बीबीजीटीएस मूर्ति के हाथों में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीजीटीएस मूर्ति वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। मेरठ जैसे संवेदनशील और बड़े जिले में उनकी नई तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मेरठ में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध पर अंकुश और पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना नए एसएसपी के सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी। 


आईपीएस अधिकारियों के तबादले से प्रदेश के कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव हुआ है। इसी क्रम में मेरठ को भी नया पुलिस कप्तान मिला है। अब नए एसएसपी के कार्यभार संभालने के बाद जिले की पुलिसिंग में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed