फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Arun Govil replied on going to Mumbai, said - Party has assigned me work

UP: चुनावी होते ही मायानगरी जाने पर उठे सवाल,अरुण गोविल ने दिया जवाब, बोले-पार्टी ने सौंपा है ये काम

Sun, 28 Apr 2024 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Apr 2024 04:25 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके चुनाव निपटते ही मायानगरी मुंबई पहुंचने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं रविवार को इस संबंध में अरुण गोविल ने एक्स पर एक पोस्ट कर जवाब दिया है।

विज्ञापन
UP: Arun Govil replied on going to Mumbai, said - Party has assigned me work
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुण गोविल को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के 'राम' के जाने से पूरे शहर में अरुण गोविल को लेकर चर्चा है। वहीं रविवार को इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए वजह बताई और यह भी बताया कि वह कब मेरठ आएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मैदान में हैं तो सपा और कांग्रेस गठबंधन से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी पूर्व मेयर सुनीता वर्मा मैदान में हैं। उधर, बसपा से देवव्रत त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं। 

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मतदान के बाद शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी शूटिंग थी, जिस कारण पहले से ही फ्लाइट की बुकिंग की हुई थी। इसके बाद अरुण गोविल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लिखा-
नमस्कार, होली के दिन 24 मार्च  को भारतीय जनता पार्टी ने मेरे नाम की घोषणा की और उनके निर्देश पर 26 मार्च  को मैं आपके बीच पहुँच गया।  1 महीना आपके साथ रहकर आपके सहयोग से चुनाव प्रचार किया। चुनाव संपन्न हुआ।


आपके प्रेम,सहयोग और सम्मान के लिए मैं  आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। अब पार्टी के निर्देश पर मैं मुंबई में हूं यहां की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए। पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के लिए दूसरे क्षेत्रों में भी भेजने का कार्यक्रम बना रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मैं आपके बीच पहुंच जाऊंगा और  मेरठ की जनता और भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पीएम नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में मेरठ को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास शुरू कर दूंगा। 

मैं  हृदय की गहराइयों से एक बार फिर आपका धन्यवाद करता हूं जो आपने इस चुनाव में मेरा सहयोग और उत्साहवर्धन किया। मीडिया बंधुओं का भी उनके सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed