फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Arms manufacturing factory busted in Meerut, two arrested, 16 pistols and 41 barrels recovered

UP: मेरठ में हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 16 पिस्टल और 41 बैरल बरामद

Sun, 06 Oct 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Oct 2024 10:58 PM IST
सार

पकड़े गए एक आरोपी माशूक ने बताया कि अब तक वह करीब 80 पिस्टल बना चुका है। ये हथियार किन-किन लोगों को बेचे, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
UP: Arms manufacturing factory busted in Meerut, two arrested, 16 pistols and 41 barrels recovered
मेरठ पुलिस की गिरफ्त में हथियार बनाने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ में हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हथियार बनाने वाले माशूक अली सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 पिस्टल, 41 बैरल व हथियार बनाने वाले उपकरण आदि सामान बरामद किया है। माशूक कितने हथियार किन-किन लोगों बेच चुका है, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं मेरठ पुलिस ने भी इसी फैक्टरी से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना मिली थी कि मेरठ निवासी इकराम कुछ अपराधियों को दिल्ली में हथियार देने आएगा। इसके बाद लाल क्वार्टर, कमला मार्किट के पास से इकराम को गिरफ्तार कर दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में इकराम ने मेरठ के माशूक से हथियार खरीदने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मेरठ में दबिश देकर माशूक को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद माशूक की निशानदेही पर पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी, मेरठ में एक फ्लैट पर छापा मारकर फैक्टरी से 14 पिस्टल, 41 बैरल और हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 8 उपकरण बरामद कर लिए। आरोपी ने बताया कि उसने 80 से ज्यादा पिस्टल बनाईं हैं और 10वीं तक पढ़ा है। उस पर पहले से आर्म्स एक्ट, मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 सहित कई मामले दर्ज हैं।

वहीं मेरठ की लिसाड़ी गेट पुलिस ने शनिवार रात फैक्टरी से अधबने अवैध हथियार, उन्हें बनाने के उपकरण व औजार बरामद कर अहमद नगर निवासी सरगना साजिद, समर कालोनी निवासी रिहान, नावेद और कय्यूम को गिरफ्तार कर रविवार को खुलासा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed