फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Arjun Gunda Tax is Recovered, police sleeping

यूपी : कुख्यात अर्जुन वसूलता रहा ‘गुंडा टैक्स’, सोती रही पुलिस

Sat, 03 Mar 2018 02:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Mar 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
up: Arjun Gunda Tax is Recovered, police sleeping
जानकारी लेते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर में कुख्यात अर्जुन राणा उर्फ गुर्जर की खुलेआम गुंडई चल रही थी। जिस व्यापारी से चाहा उसी से गुंडा टैक्स वसूल लिया। कई लोगों ने शिकायत की बात कही तो अर्जुन ने उन्हें धमकी दी कि सत्ता में उसकी पकड़ है। इसके अलावा तुम्हारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। बड़ा सवाल है कि इतना सब कुछ चलने की कोई जानकारी क्या पुलिस को नहीं है। जबकि अर्जुन के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे हैं। बीट कांस्टेबल से लेकर दरोगा और एसओ क्यों खामोश बैठे रहे।  

विज्ञापन


दरोगा ब्रजपाल की पत्नी सुमन व बेटे कविंद्र पर कुख्यात अर्जुन राणा ने सिर्फ 500 रुपये न देने पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें महिला की मौत हो गई। अर्जुन ने होली के त्योहार पर खून बहाकर एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया। वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों ने कुख्यात का रिकॉर्ड खंगाला तो जानकारी हुई कि उसके खिलाफ कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दरोगा की पत्नी व बेटे पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार जा चुका जेल

up: Arjun Gunda Tax is Recovered, police sleeping
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि अर्जुन तीन बार जेल जा चुका है। जेल से छूटने पर शास्त्रीनगर में उसका गुंडाराज चल रहा था। वह कई व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूल चुका है। लेकिन किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की। लोगों की मानें तो नौचंदी थाना पुलिस को अर्जुन की तमाम जानकारी थी। बावजूद कार्रवाई नहीं की। 

भाजपा नेता का करीबी बताया 
कुख्यात अर्जुन एक भाजपा नेता का करीबी बताया गया है। उसी के नाम से वह गुंडागर्दी करता है। शायद यही वजह है कि पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। दरोगा की पत्नी सुमन की हत्या के बाद शायद अब पुलिस जागेगी। एसपी सिटी ने दावा किया है कि अर्जुन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। गुंडा टैक्स वसूलने की शिकायत मिली है। उसके खिलाफ और भी केस दर्ज करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed