यूपी-हरियाणा सीमा विवाद: दूसरे दिन सर्वे में मिले चार पिलर, देर से पहुंची थी सोनीपत की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच जमीन के सीमा विवाद के निपटारे के लिए दीक्षित अवार्ड के पिलर की खोज के लिए दूसरे दिन भी संयुक्त सर्वे किया गया। तीन बाउंड्री और एक एसआरपी पिलर मिला है। सोनीपत जिले की टीम देरी से पहुंची। इस पर यूपी के अधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
बता दें कि मंगलवार को नंगला बहलोलपुर, काठा, पाली, बागपत खादर ओर सोनीपत के खुर्रमपुर, मनोली और झूंडपुर के यमुना खादर में पिलर की खोज के लिए सर्वे का कार्य किया गया। बागपत के लेखपाल अजीत कुमार ने बताया कि सर्वे के दूसरे दिन चार पिलर मिले हैं। इनमें पाली गांव में बाउंड्री पिलर नंबर 1256, बागपत खादर में बाउंड्री पिलर नंबर 1244 और 1242 मिले हैं। बागपत खादर में एक एसआरपी पिलर भी मिला है। सर्वे के दूसरे दिन कुल चार पिलर मिले हैं।
सर्वे ऑफ इंडिया और जिला प्रशासन की टीम ने सुबह 11 बजे पहुंचकर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन सोनीपत टीम के दो लेखपाल दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचे। इस बार जिला प्रशासन और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने नाराजगी जताई। सर्वे में समय से पहुंचने के लिए कहा। सर्वे में कानूनगो नंदन किशोर, कानून हरेंद्र सिंह, बबलू पटवारी, राहुल कुमार, चेनमैन शिव प्रकाश मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी-हरियाणा सीमा विवाद: सर्वे हुआ शुरू, मिले तीन पिलर, किसान बोले- हमें चाहिए अपना हक
पिलर की कराई जा रही पहचान
सीमांकन के पिलर के सर्वे में अब तक छह पिलर मिल चुके हैं। पहले दिन एक पिलर पर काला पेंट मिला था, जिसकी पहचान कराए जाने का कार्य चल रहा है। एक पिलर की पहचान हो गई थी।
जहां नहीं हैं, वहां खड़े होंगे पिलर
यमुना खादर के जिस एरिया में पिलर नहीं है, वहां दोबारा से पिलर बनवाने का कार्य किया जाएगा। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पिलर लगवाएगी और इसका खर्च दोनों राज्य वहन करेंगे।
सर्वे का तैयार किया जा रहा रिकॉर्ड
संयुक्त सर्वे का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। सर्वे के बाद दोनों राज्यों के कर्मचारी अपनी- अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे और नोडल अधिकारी डीएम बागपत शकुंतला गौतम को रिपोर्ट देंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/