फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh and Haryana border dispute: three pillers found in survey in villages at Baghpat

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद: सर्वे हुआ शुरू, मिले तीन पिलर, किसान बोले- हमें चाहिए अपना हक

Mon, 25 Nov 2019 11:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Nov 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh and Haryana border dispute: three pillers found in survey in villages at Baghpat
सर्वे में तीन पिलर मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला

यूपी और हरियाणा के बीच पिलर सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। सांकरौद गांव में एक पिलर मिला है। सोनीपत के दहेसरा के रकबे में मिले एक पिलर पर काला पेंट लगा मिला, जिस कारण उसका नंबर नहीं पढ़ा जा सका। कुल तीन पिलर मिले हैं। दोनों राज्यों की संयुक्त टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जांच की।

विज्ञापन


सोमवार को तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश, कानूनगो हरेंद्र सिंह, लेखपाल मनोज, सहेंद्र पाल, एकता, सोनीपत से लेखपाल नवीन कुमार और राकेश कुमार, अजीत कुमार और सर्वे ऑफ इंडिया के लेखपाल अजीत, शवि प्रताप, मनोज कुमार, राहुल चौधरी की संयुक्त टीम सांकरौद गांव पहुंची। सांकरौद के मंदिर में एक पिलर मिला है, जिस की पहचान हो गई। सर्वे विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद टीम को सोनीपत के दहिसरा गांव में एक पिलर मिला, लेकिन इस पर काला पेंट किया गया था, जिस कारण पहचान नहीं हो सकी। एक पिलर मवीकला खादर में मिला। खेकड़ा तहसीलदार यदुवंश ने बताया कि पहले दिन कुल तीन पिलर मिले हैं, जिनकी पुष्टि और नंबरिंग सर्वे ऑफ इंडिया की टीम कर रही है। 
विज्ञापन


सोनीपत से नहीं पहुंचे तहसीलदार
संयुक्त टीम में सोनीपत के तहसीलदार को भी शामिल होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। कई घंटे इंतजार के बाद सर्वे का कार्य शुरू किया गया। बागपत की पूरी टीम सर्वे के दौरान मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज काठा और नंगला बहलोलपुर में सर्वे

सोमवार को देर शाम दोनों टीमें लौट गईं। मंगलवार को सुबह 10 बजे काठा और नंगला बहलोलपुर में सर्वे होगा।

किसानों ने कहा, चाहिए हक
सर्वे के दौरान किसान भी मौजूद रहे। सांकरौद के किसान सुंदर और रहीसुद्दीन ने कहा कि उन्हें अपना हक चाहिए। जो कानून में हैं, वही जमीन आवंटित की जानी चाहिए। किसान अपना हक छोड़ने वाले नहीं है।

नाव में सवार होकर गए सोनीपत
सर्वे की शुरुआत बागपत के हिस्से से हुई, लेकिन इसके बाद सोनीपत के हिस्से में सर्वे के लिए लेखपाल नाव में सवार होकर पहुंचे। दिन में कई बार नाव से यमुना पार करनी पड़ी। नाव चालक फकीरा को खूब मेहनत करनी पड़ी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed