{"_id":"603f2a984c772e49bc3e3b00","slug":"up-adulterated-liquor-caught-in-shamli-five-accused-arrested-supply-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में पकड़ी गई मिलावटी शराब, पांच आरोपी गिरफ्तार, बागपत में होती थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में पकड़ी गई मिलावटी शराब, पांच आरोपी गिरफ्तार, बागपत में होती थी सप्लाई
Wed, 03 Mar 2021 11:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी व पकड़ी गई अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने छापा मारकर कांधला में मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई है। शराब को पंचायत चुनाव में खपाना था।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात मोहल्ला डंग डूंगरा स्थित रजबहे की पटरी के निकट मिलावटी शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में मिलावटी देसी शराब, 1500 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, देसी शराब सैंपल मार्का, 14 हजार प्लास्टिक के पव्वे के ढक्कन, स्टीकर, बारकोड, चिप, सैकड़ों खाली बोतलें और दो कारें बरामद की गईं।
शराब की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। अजय कुमार व सुधीर कुमार निवासी झाल, शामली, सचिन कुमार निवासी ग्राम रठौड़ा थाना छपरौली बागपत, भूपेंद्र निवासी ग्राम नाला थाना कांधला, सुनील निवासी रठौड़ा थाना छपरौली बागपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
बागपत में होती थी सप्लाई
कांधला में पकड़ा गया शराब का जखीरा पंचायत चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा था। साथ ही बागपत के सरकारी ठेकों पर भी यहां से शराब की सप्लाई होती थी। इस संबंध में एसपी सुकीर्ति माधव ने बागपत एसपी को रिपोर्ट भेजी है। आरोपी बाकायदा सरकारी ठेकों पर बिकने वाली शराब की तरह की पैकिंग तैयार करते थे तथा उस पर बार कोड आदि भी लगाया जाता था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/