फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: A bag full of money was stolen at the wedding ceremony of an RSS functionary in Meerut

UP: RSS पदाधिकारी के वेडिंग एनिवर्सरी समारोह में रुपयों से भरा बैग उड़ाया, मचा हड़कंप, जांच में जुटे अफसर

Thu, 11 May 2023 12:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 May 2023 12:54 AM IST
सार

Meerut News : RSS के पदाधिकारी के वैवाहिक समारोह में रुपयों से भरा बैग उड़ाया दिया। घटना की जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: A bag full of money was stolen at the wedding ceremony of an RSS functionary in Meerut
वैवाहिक समारोह में रुपयों से भरा बैग चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दिल्ली रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस में बुधवार रात 10 बजे सेवानिवृत बैंक मैनेजर एवं आरएसएस के नगर संघचालक सतीश गुप्ता के वैवाहिक वर्षगांठ पर हुए समारोह में साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग किसी ने उड़ा दिया। घटना के बाद समारोह में शामिल परिवार के लोगों और अन्य रिश्तेदारों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्म हाउस मैनेजर ने अभद्रता की और छानबीन में सहयोग नहीं किया। पुलिस काफी देर से पहुंची। मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

देवलोक काॅलोनी निवासी सतीश गुप्ता और उनकी पत्नी अरुणा गुप्ता की 40वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर समारोह चल रहा था। सतीश के दो बेटे नमन और नितेश गुरुग्राम में एक कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। कार्यक्रम में आरएसएस के कई पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी शामिल थे। सतीश गुप्ता स्टेज पर पत्नी के साथ पंडाल में लगे स्वागत कक्ष में आकर खड़े हो गए।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने अपना बैग सोफे पर रख दिया। कुछ देर बाद देखा तो यहां यह बैग नहीं मिला। इसके बाद अन्य परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। आसपास के लोगों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन बैग का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor Crime: युवक को अगवा कर मांगी ढाई लाख की फिरौती, पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी
 

घटना के बाद सतीश गुप्ता और मैनेजर के बीच नोकझोंक हुई। सतीश ने आरोप लगाया कि उनसे अभद्रता की गई। मैनेजर ने कहा कि कई साल से मंडप चला रहे हैं, ऐसी वारदात पहली बार हुई है। सतीश के मुताबिक कैमरे दिखवाने के लिए कहा गया तो बुधवार सुबह चार बजे तक की वीडियो रिकार्डिंग होने की बात कही गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। जांच में सहयोग नहीं किया गया। पुलिस भी बहुत देरी से पहुंची।

यह भी पढ़ें: Baghpat: भाजपा प्रत्याशी के घर पर पथराव, चपेट में आया वायुसेना के जवान का भी मकान, जानें- पूरा मामला

सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि समारोह के दौरान हुई घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंडप के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी दिखवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed