फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unseasonal Rain Halts Wheat Harvest, Crops Fall in Fields, Sugarcane Sowing Also Affected

बेमौसम बारिश : कटाई रुकी, खेतों में गिरी फसल, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें, गन्ने की बुवाई प्रभावित

Fri, 10 Apr 2026 09:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2026 09:29 AM IST
सार

शामली क्षेत्र में बेमौसम वर्षा के कारण गेहूं की कटाई रुक गई है और कई खेतों में फसल गिर गई है। किसानों को दाने काले पड़ने और उत्पादन घटने की आशंका है, जबकि गन्ने की बुवाई भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Unseasonal Rain Halts Wheat Harvest, Crops Fall in Fields, Sugarcane Sowing Also Affected
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी के पूरे मौसम में वर्षा न होने के बाद अब जब गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार हुई तो बेमौसम वर्षा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले दो दिनों से लगातार खराब मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और कटी दोनों ही फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि मार्च माह में तापमान अधिक होने के कारण गेहूं की फसल समय से पहले पककर तैयार हो गई थी। कई किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने स्थिति बिगाड़ दी। लगातार बादल छाए रहने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तलाक का जश्न: मेजर पति सदमे में, पत्नी बोली-सात साल प्रताड़ना झेली-दर्द सहा, अब खुद के लिए जीने का फैसला 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुई तेज वर्षा के कारण हालात और गंभीर हो गए। खेतों में पानी भरने से गेहूं की कटाई लगभग रुक गई है। जो फसल पहले ही काटकर खेतों में रखी गई थी, उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को आशंका है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उत्पादन के साथ गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।

गन्ने की बुवाई भी प्रभावित
इस समय किसान ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई कर रहे थे, लेकिन वर्षा के कारण यह कार्य भी प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि पहले ही बुवाई में देरी हो चुकी है और अब और विलंब होने पर उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

किसानों ने जताई चिंता
किसान नीटू कश्यप ने बताया कि इस बार फसल बहुत अच्छी थी, लेकिन वर्षा ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई बीघा फसल जमीन पर गिर गई है और अब भारी नुकसान की आशंका है।

किसान कुलदीप सैनी ने कहा कि गिरी हुई फसल में दाने काले पड़ जाते हैं, जिससे मंडी में उचित मूल्य नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

किसान लोकेश सैनी ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। उन्होंने सरकार से जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

कृषि विभाग की सलाह
कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने किसानों को सलाह दी है कि वर्षा के कारण प्रभावित गेहूं की फसल को अभी तुरंत न काटें। फसल पूरी तरह सूखने के बाद ही कटाई करें। साथ ही सब्जी वाली फसलों में फिलहाल पलेवा न करने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed