फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Unlock-1: religious places will open with restrictions in Baghpat-Bijnor

Unlock-1: बागपत-बिजनौर में पाबंदियों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल, पांच श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति

Sun, 07 Jun 2020 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jun 2020 10:44 PM IST
सार

  • धार्मिक स्थलों में रविवार को दिन भर चली तैयारी
  • प्रसाद व माला भी नहीं चढ़ा पाएंगे
  • पांच से ज्यादा नमाजी नहीं आएंगे

विज्ञापन
Unlock-1: religious places will open with restrictions in Baghpat-Bijnor
धार्मिक स्थलों की साफ सफाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जनपद में अधिकतर धार्मिक स्थल सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एहतियात के तौर पर धार्मिक स्थलों में केवल पांच लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसे लेकर सभी धर्मों के लोगों ने रविवार को दिन भर इसकी तैयारियां की। वहीं सभी जगह साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। आगे देखें क्या रहेगी पूरी व्यवस्था -
विज्ञापन

 
बागपत जिले के अधिकतर धार्मिक स्थल सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। मगर, एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगाई गई है। रविवार को सभी वर्गों के धार्मिक स्थलों पर इसकी तैयारी की गई। साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया। 
विज्ञापन


पांच से ज्यादा नमाजी नहीं आएंगे
शहर काजी हबीबुर्रमान ने बताया कि मस्जिद में वजू नहीं होगी। नमाजी अपने घर से वजू करके आएंगे। मस्जिदों के शौचालयों पर ताले लगवा दिए गए हैं। नमाजियों को अपने घर से ही मुसल्ला ;नमाज पढ़ने वाला कपड़ाद्ध लेकर आना होगा। बिना मास्क के मस्जिद में किसी की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। नमाज पढ़ने के लिए एक साथ पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। एक.दूसरे के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट पर फैसला प्रशासन करेगा
कंटेनमेंट जोन के धार्मिक स्थलों पर फैसला प्रशासन करेगा। जिला प्रशासन के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है।

प्रसाद व माला भी नहीं चढ़ा पाएंगे
बड़ौत नगर के रेलवे स्टेशन स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज और अमित भारद्वाज ने बताया कि सभी दिशा.निर्देशों का पालन किया जाएगा। पूरी तैयारी की गई है। मंदिर परिसर में शारीरिक दूरी के नियम के मद्देनजर स्टीकर लगाए जा रहे हैं।

पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुुंदन भारद्वाज बताया कि मंदिर परिसर की हर वस्तु को सैनेटाइज करने का काम किया जा रहा है। मंदिर में भक्त सामूहिक पूजा नहीं कर पाएंगे। प्रसाद व माला भी नहीं चढ़ा पाएंगे। मंदिर में प्रवेश करने के साथ ही सबको मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

अभी नहीं खुलेगा पुरा महादेव मंदिर
श्रद्धालुओं के लिए जिले के पुरा गांव स्थित पुरा महादेव मंदिर नहीं खोला जाएगा। मंदिर कमेटी का कहना है कि अभी कुछ और इंतजार किया जाएगा।

आज खुलेंगे धर्म स्थलए पांच श्रद्धालुओं को ही अनुमति
आज से जिले के सभी धर्म स्थल, रेस्टोरेंट, मॉल खुल जाएंगे। धार्मिक स्थलों में केवल पांच लोगों को ही एक बार में जाने की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। दस वर्ष से कम आयु के बच्चे, 65 साल से अधिक आयु के वृद्ध व गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहने को कहा गया है। सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार सोमवार से जिले के सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। लेकिन एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के जाने की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक स्थलों पर सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो।

जिन लोगों में कोरोना का लक्षण प्रदर्शित नहीं होगा उन्हें ही अंदर जाने की अनुमति होगी। प्रवेश व निकास की व्यवस्था अलग अलग हो। श्रद्धालुओं के बीच में छह छह फीट का अंतर हो। धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज कराया जाएगा। मूर्तियों, पवित्र ग्रंथों को छूने की अनुमति नहीं होगी। 

मॉल, होटल में गेमिंग जोन व बच्चों के खेलने के स्थान बंद रहेंगे। कपड़े के नैपकीन के बजाए अच्छी गुणवत्ता के कागज के नैपकीन प्रयोग होंगे। डिस्पोजेबल मेन्यू का प्रयोग किया जाए। बीमार व्यक्ति को ऐसी जगह रखा जाए जहां कोई न जाए। कर्मचारी मास्क व ग्लब्स पहनेंगे। वहीं, प्रशासन के निर्देश के बाद मां कालिका मंदिर, चामुंडा मंदिर व बालाजी मंदिर को मंदिर प्रशासन ने सैनिटाइज करा दिया है। होटल मालिक भी होटल खोलने की तैयारी में लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed