UNLOCK-1: मेरठ में आज से खुलेंगे आबूलेन, सदर, बेगमपुल बाजार, व्यापारियों पर रहेगी पूरी जिम्मेदारी
- छावनी क्षेत्र में बाजार खोलने की व्यापारियों की मांग हुई पूरी
- बफर जोन में चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे बाजार
- प्रमुख बाजार तो खुलेंगे लेकिन व्यापारियों की जिम्मेदारी बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को सदर, आबूलेन, बेगमपुल सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सदर बाजार थाने में एसीएम सुनीता सिंह और सीओ कैंट हरिमोहन सिंह ने बैठक की। जिसमें सदर क्षेत्र के बाजारों को खोले जाने, बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्थित रखने और अन्य आवश्यक बातों पर चर्चा की गई। बैठक में आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सदर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील दुआ ने अपना-अपना पक्ष रखा।
इस बैठक के बाद एसीएम ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेजी, जिस पर देर शाम जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सदर, लालकुर्ती, आबूलेन और बेगमपुल क्षेत्र के बाजारों को अनुमति दे दी। इसमें भी दायीं और बायीं पटरी के नियमों का ही अनुपालन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखने के लिए सभी मजिस्ट्रेट को इंसीडेंट कमांडर बनाया है।
थाने का नाम बाजार का नाम दिशा दिन
लालकुर्ती बेगमपुल से चलकर लॉयल बुक डिपो तक की दुकानें बायीं पटरी रविवार, मंगलवार, शुक्रवार
लालकुर्ती बेगमपुल से चलकर लॉयल बुक डिपो तक की दुकानें दायीं पटरी सोमवार, गुरुवारर, शनिवार
लालकुर्ती लालकुर्ती पैठ से माल रोड की तरफ चलकर बड़ा व छोटा बाजार बायीं पटरी मंगलवार,गुरुवार, शनिवार
लालकुर्ती लालकुर्ती पैठ से माल रोड की तरफ चलकर बड़ा व छोटा बाजार दायीं पटरी बुधवार, शुक्रवार, रविवार
सदर बाजार बेगमपुल से चलकर भैसाली बस स्टैंड तक दिल्ली रोड बायीं पटरी मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
सदर बाजार बेगमपुल से चलकर भैसाली बस स्टैंड तक दिल्ली रोड दायीं पटरी बुधवार, शुक्रवार, रविवार
सदर बाजार बेगमपुल से चलकर शिवचौक सदर तक (आबूलेन) बायीं पटरी मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
सदर बाजार बेगमपुल से चलकर शिवचौक सदर तक (आबूलेन) दायीं पटरी बुधवार, शुक्रवार, रविवार
सदर बाजर शिव चौक से थाना सदर तक व उससे मिलने वालीं सभी गलियों की दुकानें बायीं पटरी मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
सदर बाजार शिव चौक से थाना सदर तक व उससे मिलने वालीं सभी गलियों की दुकानें दायीं पटरी बुधवार, शुक्रवार, रविवार
आबूलेन पर यह रहेगी व्यवस्था
प्रशासन के अनुसार आबूलेन पर बेगमपुल से शिव चौक सदर तक राजमहल होटल की तरफ की बायीं पटरी की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को खुलेंगी जबकि सरदारजी मोबाइल की साइड यानी दायीं पटरी की दुकानें बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलेंगी। डीएम के अनुसार बायीं पटरी की दुकानें खुलने पर पार्किंग दायीं पटरी और दायीं पटरी की दुकानें खुलने पर पार्किंग बायीं पटरी की तरफ होगी।
व्यापारियों पर रहेगी पूरी जिम्मेदारी
बफर व ग्रीन जोन में बाजार तो खुल रहे हैं। लेकिन इसमें पूरी जिम्मेदारी व्यापारियों पर होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन मिला तो तत्काल कार्रवाई होगी। यदि कोरोना संक्रमित केस मिलता है तो उसके 250 मीटर का दायरा तत्काल सील कर दिया जाएगा इसलिए व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रयोग कराएं।
इन बाजारों को भी खोलने के दिए आदेश
रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रेलवे सिटी स्टेशन, बागपत रोड की दुकान, मेट्रो प्लाजा और मेरठ मॉल खुलेंगे। वहीं, अन्य सभी बंद रहेंगे। इसके साथ ही ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शारदा रोड, माधवपुरम मार्केट, टीपी नगर क्षेत्र में बागपत रोड, दिल्ली रोड के मार्केट खुलेंगे। इन सभी बाजारों में भी दायीं और बायीं पटरी का नियम लागू किया गया है। लेकिन इन्हीं थाना क्षेत्रों में बाकी बाजार अभी बंद रहेंगेे।
सेंट्रल मार्केट व सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट पर नहीं हुआ विचार
सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट सहित सेंट्रल मार्केट अभी भी बंदी में फंसे हैं। यहां के व्यापारियों का कहना है कि यदि नियमानुसार देखा जाए तो वह बफर नहीं बल्कि पूरी तरह ग्रीन जोन में है। लेकिन प्रशासन उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।